{"_id":"643d7dcb4b659ef6c305f2c6","slug":"young-man-and-woman-missing-after-leaving-home-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक-युवती घर छोड़कर लापता, प्रेमिका के परिवार पर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक-युवती घर छोड़कर लापता, प्रेमिका के परिवार पर हत्या की आशंका
Mon, 17 Apr 2023 10:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:41 PM IST
सार
दो अप्रैल को युवक अलीगढ़ जाने की बात कहकर अपने घर से निकला था और तीन अप्रैल के बाद से उसका अपने परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं हुआ। वहीं युवती भी चार अप्रैल को अपने घर से लापता हो गई।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में गंगीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक और एक युवती कुछ दिनों से लापता हैं। युवक के परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर देने के साथ उसकी प्रेमिका के परिवार पर हत्या करने की आशंका जताई है। उधर युवती के परिवार वाले युवक के परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए युवती को वापस करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
गंगीरी थाना क्षेत्र का युवक और दादों थाना क्षेत्र की युवती 10 मार्च को अपने-अपने घर छोड़कर कहीं चले गए थे। युवक के परिवार वालों ने 12 मार्च को दोनों को छर्रा कस्बे में दबोच लिया था। इसके बाद युवती को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। दो अप्रैल को युवक अलीगढ़ जाने की बात कहकर अपने घर से निकला था और तीन अप्रैल के बाद से उसका अपने परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं हुआ। वहीं युवती भी चार अप्रैल को अपने घर से लापता हो गई।
विज्ञापन