{"_id":"6aa388efd81a36b244000f0d","slug":"young-doctor-dies-of-heart-attack-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: चिकित्सक की हार्ट अटैक से मौत, तेज खांसी के साथ हुईं थीं खून की उल्टियां, आरोग्य मंदिर में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: चिकित्सक की हार्ट अटैक से मौत, तेज खांसी के साथ हुईं थीं खून की उल्टियां, आरोग्य मंदिर में थे तैनात
Fri, 11 Sep 2026 10:22 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:22 AM IST
सार
परिजन के अनुसार तेज खांसी के साथ खून की उल्टियां हुईं और डॉ अभिषेक सिंह अचेत हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर (अर्बन हेल्थ सेंटर) महफूज नगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अभिषेक सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गोंडा क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (अर्बन हेल्थ सेंटर) महफूज नगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अभिषेक सिंह का बृहस्पतिवार की सुबह चार बने निधन हो गया। वह कस्बा निवासी डॉक्टर सुरेश चंद्र के बड़े पुत्र और अविवाहित थे।
विज्ञापन
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद तीन वर्ष से अर्बन हेल्थ सेंटर का कार्यभार संभाल रहे थे। परिजन के अनुसार तेज खांसी के साथ खून की उल्टियां हुईं और वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर महफूज नगर में थी तैनाती
कस्बे में उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी गोंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकास कुमार के अनुसार सुबह के समय हृदयगति प्रभावित होती है। संभावना है कि उनकी मौत हृदयाघात से हुई हो।
विज्ञापन