फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogis who call the caste of Hanumanji do not talk about farmers

हनुमान जी की जाति बताने वाले योगी किसानों की बात नहीं करते

Mon, 28 Jan 2019 02:25 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 28 Jan 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Yogis who call the caste of Hanumanji do not talk about farmers
किसानों को संबोिधत करते राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट। - फोटो : Amar Ujala
 राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। नोएडा के बराबर मुआवजे की मांग पर 51 दिनों से धरनारत किसानों के बीच रविवार को पहुंचे पायलट ने कहा कि यूपी में किसान बदहाल है। धरना प्रदर्शन करने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी जा रही। बीते दिनों राज्यों के चुनावों में योगी आदित्यनाथ 22 दिन प्रचार में रहे और भगवान हनुमान की जाति पूछते-बताते रहे। उन्होंने किसानों की बात तक नहीं की। लखनऊ की सरकार बनने से पहले भाजपा नेता किसानों की आमदनी दोगुना करने जैसी बातें कह रहे थे लेकिन अब कोई उनकी बात सुनने को राजी नहीं हैं। 
विज्ञापन



पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनते ही 48 घंटे के अंदर ही सहकारिता विभाग से कर्ज लेने वालों किसानों को पूरा, दूसरे संस्थानों से कर्ज लेने वालों का दो लाख तक का कर्जा माफ किया। कर्ज अदा करने वाले निष्ठावान किसानों को फायदा देने के लिए सरकार योजना बना रही है। कहा कि देश में 70 साल में कई कानून बने। कांग्रेस ने वर्ष 2013 जो भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून बना कर पास कराया, ऐसा एक भी कानून देश में आने वाले 70 वर्षों में नहीं बन पाएगा। आज जो लोग केंद्र में सत्ता में है यूपीए सरकार में उन्होंने उस बिल का मजबूरन समर्थन किया। मोदी सरकार बनते ही इसमें उद्योगपतियों के दबाव में संशोधन (जमीन देने के लिए किसानों को बाध्य करने के लिए कुछ आवश्यक प्रावधान करने का संशोधन होना था) करने की तैयारी हुई लेकिन 45 सांसदों के साथ ही राहुल गांधी ने इसका पुरजोर विरोध कर संशोधन नहीं होने दिया। कांग्रेस की चिंता है कि अन्नदाता की भविष्य की पीढ़ियों को कैसा सुरक्षित रखा जाए। उसकी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा कानूनी हो। पूरे देश में सभी पार्टी की सरकारें उसका पालन करें। उन्होंने ये भी कहा कि उनको किसानों की सभी मांगों की पूरी जानकारी नहीं है लेकिन किसान 51 दिन से धरना दे रहे हैं इतना सुनते ही वह जिकरपुर आ गए। 
विज्ञापन



बंसल ने कहा कि चौ. चरण सिंह के बाद राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं जो किसानों का दर्द समझते हैं। पूर्व के आंदोलन में आए भाजपा नेता पंद्रह मिनट धरने पर बैठ कर चले गए। लेकिन राहुल गांधी यहां आए और देर तक ठहरे। वे किसानों के घर गए और पैदल मार्च किया। उनकी समस्याओं को सुना और समझा। इसके बाद भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कराया। सभा को  मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, किसान नेता मनवीर सिंह तेवतिया ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed