फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogi Adityanath visit to Aligarh

Yogi Adityanath: झांसी में सीएम के तेवर देख अलीगढ़ के अफसरों में खलबली, आरएमपीएसयू का जायजा लेंगे योगी

Sun, 21 Jun 2026 11:26 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 21 Jun 2026 11:26 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। वह परिसर में रहकर इमारतों व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में पहले दीवारों में दरारें और अन्य तकनीकी खामियां सामने आ चुकी थीं।

विज्ञापन
Yogi Adityanath visit to Aligarh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में 20 जून को मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ के प्रशासनिक गलियारों और राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। शनिवार को झांसी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों की जमकर क्लास ली। इसे देखते हुए अलीगढ़ के अधिकारी और भाजपा नेता तुरंत अलर्ट हो गए। उनकी नजरें पूरे दिन झांसी पर टिकी रहीं।

विज्ञापन


अलीगढ़ के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी अपने झांसी के संपर्कों से लगातार फोन पर फीडबैक जुटा रहे हैं। अधिकारी यह जानने में जुटे हैं मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में किस विभाग से क्या सवाल पूछ रहे हैं। विकास कार्यों को परखने के लिए उनकी प्राथमिकता वाले बिंदु क्या हैं। किस तरह की लापरवाही पर वह सबसे ज्यादा नाराज हो रहे हैं। अफसरों का पूरा जोर इस बात पर है कि सीएम योगी के अलीगढ़ आगमन से पहले उन सभी कमियों को दूर कर लिया जाए, जिन पर झांसी में गाज गिरी है।
विज्ञापन


सिर्फ अधिकारी ही नहीं, बल्कि अलीगढ़ के संगठन से जुड़े भाजपा पदाधिकारी और मौजूदा जनप्रतिनिधि भी झांसी की हर हलचल पर पैनी नजर रखे हुए हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नेता यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के कामकाज को किस पैमाने पर परख रहे हैं। संगठन के लोग और मौजूदा नेता झांसी में मौजूद अपने करीबियों के जरिए यह पता लगा रहे हैं कि जमीनी पकड़ और जनता के बीच छवि को लेकर सीएम का मानक क्या है, ताकि अलीगढ़ दौरे के दौरान वे खुद को बेहतर साबित कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Yogi Adityanath visit to Aligarh
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट आरएमपीयू की हर इमारत का जायजा लेंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी सोमवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) का निरीक्षण करेंगे। वह डेढ़ बजे से दो बजे तक परिसर में रहकर इमारतों व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में पहले दीवारों में दरारें और अन्य तकनीकी खामियां सामने आ चुकी थीं। इन मामलों के बाद शासन स्तर पर निर्माण गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी गई थी। विवि के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

कई बार उठे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल
जून 2022 में विवि की बिल्डिंग के निर्माण में लखनऊ की तकनीकी टीम ने गड़बड़ी का खुलासा किया है। बिल्डिंग का लेबल हाईवे से नीचा है। इसे हाईवे से ऊंचा करने का सुझाव दिया था। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होने का अनुमान है।

यह रिपोर्ट राज्यपाल और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई थी। अप्रैल 2025 में विवि की दीवारों और लैब में दरारें आने की खबरें छपी थीं। छात्र नेताओं ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। मई 2025 निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अब प्रशासन सख्त हो गया है। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया था।

खास बातें

  • वर्ष 2019 में इगलास विधानसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी ने आरएमपीयू की घोषणा की थी
  • 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी आरएमपीयू की नींव
  • 100 एकड़ क्षेत्र में 101.41 करोड़ रुपये से विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ
  • विवि से अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा के 383 कॉलेज से संबद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed