फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   yogi adityanath visit aligarh on thursday will discuss with prof shahid siddiqui about new corona strain of amu

सीएम योगी आज अलीगढ़ में : तीन घंटे के दौरे में 90 मिनट तक करेंगे कोरोना कार्यक्रमों की समीक्षा

Thu, 13 May 2021 12:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 May 2021 12:15 AM IST
सार

गोरखपुर के सांसद से लेकर सीएम बनने और चार साल सरकार संचालित करने के दौरान एएमयू परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ का ये पहला निरीक्षण होगा, जिसमें वह डेढ़ घंटे तक आला अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
yogi adityanath visit aligarh on thursday will discuss with prof shahid siddiqui about new corona strain of amu
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। वह यहां लगभग तीन घंटे का वक्त गुजारेंगे, जिसमें डेढ़ घंटे तक वह कोरोना को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मंडलीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा करेंगे। गौर हो कि गोरखपुर के सांसद से लेकर सीएम बनने और चार साल सरकार संचालित करने के दौरान एएमयू परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ का ये पहला निरीक्षण होगा, जिसमें वह डेढ़ घंटे तक आला अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे। वह लगभग सुबह 11.20 से 12. 50 बजे तक जेएन कॉलेज के सभागार में एएमयू वीसी प्रो. तारिक मंसूर, जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल प्रो. शाहिद सिद्दीकी, सीएमएस, सीएमओ के साथ एएमयू में नये कोरोना स्ट्रेन पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान अलीगढ़ मंडल के आईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एडी हेल्थ और सीएमओ बीपी सिंह कल्याणी के साथ बैठक होगी। इस बैठक के दौरान ही सीएम योगी आदित्यनाथ मंडल के दूसरे जिलों के डीएम, एसएसपी और सीएमओ से वर्चुअल बैठक करेंगे। जिससे वहां के हालात का जायजा लिया जा सके। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर एक से डेढ़ बजे तक कहीं भी किसी भी अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। इस निरीक्षण के लिए ठा. मलखान सिंह जिला अस्पताल और पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में तैयारियां की जा रही है। दीनदयाल जिले में कोविड डेडिकेटेड सबसे बड़ा अस्पताल है। जहां गंभीर मरीजों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
09.15 बजे कालीदास मार्ग से कार द्वारा अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे
09.40 बजे खेरिया आगरा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे
10.20 बजे खेरिया एयरपोर्ट आगरा पहुंचेंगे
10.25 बजे खेरिया एएमयू अलीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे
10.50 बजे एएमयू हेलीपेड आएंगे
10.55 बजे कार से अलीगढ़ कलक्ट्रेट को प्रस्थान करेंगे
11 से 11.15 बजे कोविड कमांड सेंटर अलीगढ़ का निरीक्षण करेंगे
11.20 बजे एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज सभागार पहुंचेंगे
11.20 से 12. 50 बजे तक जेएन कॉलेज के सभागार में एएमयू वीसी, जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल, सीएमएस, सीएमओ आईजी, एसएसपी, डीएम, एडी हेल्थ और सीएमओ के साथ बैठक होगी। मंडल के दूसरे जिलों के डीएम, एसएसपी और सीएमओ से वर्चुअल बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.00 से 1.30 बजे तक स्थलीय निरीक्षण करेंगे सीएम
01.45 बजे एएमयू के हेलीपेड पर पहुंचेंगे
01.50 बजे मथुरा के लिए वेटनरी विवि की उड़ान भरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed