फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yashwant Sinha says will not be allowed to kill Gandhi again

यशवंत सिन्हा बोले- दोबारा नहीं होने देंगे गांधी की हत्या

Wed, 29 Jan 2020 09:52 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 29 Jan 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Yashwant Sinha says will not be allowed to kill Gandhi again
यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनआरसी के विरोध में महाराष्ट्र से गांधी शांति यात्रा लेकर निकले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा बुधवार को अलीगढ़ पहुंचे। यहां सपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा ने मोदी और शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बिल के नाम पर दोबारा गांधी की हत्या नहीं होने देंगे। देश को किसी भी हाल में धार्मिक तौर पर नहीं बंटने दिया जाएगा। बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की जान देकर भी रक्षा करेंगे। एएमयू में हो रहे प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराकर केंद्र और प्रदेश की सरकार छात्रों पर जुल्म कर रही है। उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। यशवंत ने बताया कि यात्रा का समापन आज दिल्ली के राजघाट पर गांधी जी के चरणों में पुष्प अर्पित करके करेंगे।

विज्ञापन


मथुरा रोड स्थित ख्वाजा फार्म हाउस पर यात्रा में शामिल 70 लोगों के साथ पहुंचे यशवंत सिन्हा का ख्वाजा जिबरान हसन सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यशवंत सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन ने एएमयू के पास ख्वाजा गार्डन में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी। अधिकारी सरकार के इशारों पर काम कर रहे हैं। इसीलिए उनकी सभा ख्वाजा फार्म हाउस में हुई है। मगर, जिस संकल्प को लेकर वह निकले हैं। उसकी लड़ाई बेहद लंबी है और वह आखिरी दम तक यह लड़ाई जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक प्रधानमंत्री कम इवेंट मैनेजर अधिक हैं। कश्मीर में कब्रगाह जैसी शांति है। यूरोपियन संसद में इसकी चर्चा होती है तो वह इसे देश का आंतरिक मामला बता देते हैं। जबकि उसी संसद के एक दल को बुलाकर कश्मीर में घुमाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत धन दौलत के लिए नहीं, बल्कि अपने प्रजातंत्र के लिए विश्व पटल पर जाना जाता है। मगर, अब इस पहचान पर खतरा मंडरा रहा है। मोदी-शाह के फैसलों से विश्व पटल पर देश की छवि खराब हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही भाजपा की हार तय है। देश की जनता जब इस बात पर नहीं लड़ती तो वह पाकिस्तान का जिक्र छेड़ देते हैं। पाक के पास खाने को नहीं है, वह युद्ध कहां से लड़ेगा। वहीं, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने सीएए का विरोध करते हुए कहा कि शरणार्थी की कोई जाति नहीं होती। धर्म के आधार पर बने इस कानून को सरकार को रद्द करना ही होगा।


इस दौरान पूर्व विधायक राकेश सिंह, सपा नेता मुजाहिद किदवई, अशोक यादव, अज्जू इसहाक, ख्वाजा जिबरान हसन, शहजाद अल्वी, शान मियां, डॉ. कृपाल सिंह, राकेश यादव, कबीर खान, अहमद सईद सिद्दीकी, रंजीत सिंह, डॉ. बदशाह खान, पूजा गौतम, करुणा देवी चौहान, समा खान, रेखा सिंह, आरती, इंदु यादव आदि सपाई मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed