फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yamuna water level reached close to population in Tappal

Aligarh News: टप्पल में यमुना का जलस्तर आबादी के करीब पहुंचा

Thu, 21 Aug 2025 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 21 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level reached close to population in Tappal
गांव में पहुंचा यमुना का पानी। संवाद - फोटो : samvad
हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बुधवार को टप्पल के गांव महाराजगढ़ में आबादी के करीब पहुंच गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर राहत एवं बचाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

हथिनी कुंड बैराज से मंगलवार को करीब 178000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे टप्पल के गांव महाराजगढ़ में आबादी के करीब यमुना का पानी पहुंचने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ी है। प्रशासनिक अधिकारी यमुना में पीछे से पानी छोड़े जाने को लेकर हाथी कुंड बैराज से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। टप्पल क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ने पर सबसे पहले महाराजगढ़ व शेरपुर गांव प्रभावित होंगे। महाराजगढ़ में करीब 55-60 व शेरपुर में 15-20 घर बने हुए हैं और उनकी कुल आबादी करीब 250-300 की है।
विज्ञापन


यमुना के जलस्तर में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को गिरावट देखी गई है, पानी बढ़ा नहीं है। धीमे-धीमे कम हो रहा है। महाराजगढ़ में स्थिति अभी सामान्य है। हर आपातकालीन स्थिति के लिए प्रशासन तैयार है। - शिशिर कुमार सिंह, एसडीएम खैर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed