फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yamuna Expressway from roadways buses will undergo

यमुना एक्सप्रेस-वे से नहीं गुजरेंगी रोडवेज बसें

Fri, 04 Nov 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Fri, 04 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार को एक बार फिर बल्लभगढ़ के अफसरों ने गुरुवार को एक बार फिर रोडवेज की दो बसाें को बंद कर लिया। जिसके बाद अब रोडवेज अफसरों ने फैसला लिया है कि इस रूट पर मात्र 17 बसों का ही संचालन होगा।
विज्ञापन


17 बसों के संचालन होने से अब यात्रियाें के सामने बसों की किल्लत पैदा हो सकती है। उधर, अफसरों ने यह भी निर्णय लिया है कि नोएडा जाने वाली रोडवेज बसें का संचालन यमुना एक्सप्रेस वे के स्थान पर दनकौर होकर किया जाए। इसके पीछे अफसर कोर्ट का आदेश बता रहे हैं। दीपोत्सव के पर्व पर यात्रियाें की भीड़ को देखते हुए बल्लभगढ़ रूट पर निर्धारित बसों से अधिक चला दी।
विज्ञापन


 गुरुवार को बल्लभगढ़ में अफसरों ने अलीगढ़ और बुद्ध विहार डिपो की दो बसों को बंद कर लिया। इसकी जानकारी होते ही स्थानीय अफसरों ने बसों को छुड़ाने की प्रक्रिया शुरू करा दी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरिफ सकलैन ने बताया कि बल्लभगढ़ रूट पर 17 परमिट है, उन्हीं हिसाब से बसाें का संचालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम को प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नोएडा जाने वाली बसाें को यमुना एक्सप्रेस से न भेजकर दनकौर होकर भेजा जाएगा। उन्हाेंने बताया कि दोनों आदेशाें का पालन शुक्रवार से करने के लिए रोडवेज अफसरों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed