{"_id":"5c9bc188bdec2213ef2d2556","slug":"writer-arundhati-roy-spoke-to-students-of-women-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय ने की वीमेंस कॉलेज की छात्राओं से बातचीत, दी आजादी से जीने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय ने की वीमेंस कॉलेज की छात्राओं से बातचीत, दी आजादी से जीने की सलाह
Thu, 28 Mar 2019 12:01 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
अरुंधति रॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध लेखिका एवं समाजसेवी अरुंधति रॉय ने अपनी नई पुस्तक द मिनिस्ट्री ऑफ अलमोस्ट हैप्पीनेस पर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं से बातचीत की। कार्यक्रम का आयोजन वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन के तत्वावधान में किया गया। अरुंधति रॉय खुद मीडिया से दूर रहीं।
कार्यक्रम में भी मीडियाकर्मियों को जाने की अनुमति नहीं थी। वीमेंस कॉलेज आडिटोरियम में उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों के जवाब भी दिए। छात्राओं को आजादी से जीने की सलाह दी।
छात्राओं ने पूछा कि पुस्तक लिखने के लिए कितना सर्च किया तो उनका कहना था कि मुझे कुछ ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ी। यह पुस्तक स्वयं के अनुभव पर आधारित है।

उन्होंने अपनी माता के संघर्षमय जीवन की चर्चा कर आत्मनिर्भर बनने का सुझाव दिया। कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए पहले आर्किटेक्चर की पढ़ाई की। बाद में लेखिका बनीं।
लेखन उनका शौक है। उपन्यास के केंद्र में एक ऐसी महिला है जो दंगे में जान बचाकर कब्र को घर बना लेती है। उनकी पुस्तक का अंग्रेजी से उर्दू अनुवाद करने वाली अर्जुमंद आरा भी उनके साथ मौजूद थीं। स्टूडेंट यूनियन की सचिव मेमुना अंसारी ने प्रतीक चिन्ह देकर अरुंधति रॉय का स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष आफरीन फातिमा, अफनान आदि मौजूद रहीं।