फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wrestling and Kabaddi in Dev Chhath Mela

Aligarh News: देवछठ मेले में दिखेगा दंगल और कबड्डी का रोमांच, महिला पहलवान भी दिखाएंगी दम

Thu, 28 Aug 2025 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 10:10 PM IST
सार

देवछठ मेला  29 अगस्त से 7 सितंबर तक लगेगा। 4 से 6 सितंबर तक दंगल होगा। दंगल में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न अखाड़ों के नामी पहलवान शामिल होंगे। महिला पहलवान भी आएंगी।

विज्ञापन
Wrestling and Kabaddi in Dev Chhath Mela
देवछठ मेले में दंगल और कब्बडी के बारे में पत्रकार वार्ता का आयोजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के श्री खेरेश्वर धाम मंदिर परिसर में आयोजित देवछठ मेले में दंगल और कब्बडी का रोमांच देखने को मिलेगा। महिला पहलवान भी दम दिखाएंगी। जीटी रोड स्थित एक होटल में 28 अगस्त को श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रभारी लतेश चौधरी ने बताया कि 29 अगस्त से 7 सितंबर तक मेले का आयोजन होगा। 4 से 6 सितंबर तक दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल के संयोजक कच्छी पहलवान ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न अखाड़ों के नामी पहलवान शामिल होंगे। महिला पहलवानों को भी आमंत्रित किया गया है। खेल महोत्सव आयोजन समिति के उप प्रभारी नितेश उपाध्याय व ऋषि शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति के अध्यक्ष गेहराज सिंह, महामंत्री ऋषि ओम शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, मुख्य सलाहकार पंकज धीरज, गौरव अग्रवाल राधे, नीलेश उपाध्यय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed