फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Worship in temples New Year fun in parties in Aligarh

Year 2023: सुबह मंदिरों में पूजा, दोपहर से रात तक पार्टियों में रही न्यू ईयर की धूम

Mon, 02 Jan 2023 03:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 03:30 PM IST
सार

कोहरे से लिपटी सर्द रात में भी नई साल 2023 का सेलीब्रेशन में कमी नजर नहीं आई। सुबह लोगों ने मंदिरों में दर्शन कर नए साल की शुरूआत की। दोपहर से लेकर देर रात तक मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, बार, मैरिज होम और फार्म हाउस में नए साल की मस्ती देखने को मिली।

विज्ञापन
Worship in temples New Year fun in parties in Aligarh
हैप्पी न्यू ईयर वाले चश्मे पहनकर उत्साही छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव वर्ष 2023 का स्वागत लोगों ने अपने-अपने अंदाज में किया। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में लोगों ने दर्शन पूजन कर नव वर्ष की शुरुआत की। दोपहर से पार्टियों का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चला। रविवार के अवकाश और आठवीं तक के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा ने मजा दोगुना कर दिया। न बच्चों को स्कूल की चिंता थी, न माता पिता को सुबह जल्दी उठने की फ्रिक। इस तरह से शनिवार शाम से शुरू हुआ नए साल का जश्न रविवार देर रात तक जारी रहा। 

विज्ञापन


नए साल के ग्रीटिंग कार्ड के साथ महिला
विज्ञापन


मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, बार, मैरिज होम और फार्म हाउस में डीजे पर पर नाच गाना चलता रहा। जमकर आतिशबाजी हुई और आसमान में सतरंगी छठा बिखरती रही। कोहरे से लिपटी सर्द रात में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विभिन्न सोसायटियों में सुबह से ही इसका उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्च और गिरजाघरों में विशेष आयोजन हुए, तो लोगों ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती, जलाभिषेक, भजन-कीर्तन, प्रसाद, भंडारे के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान कर नए साल का आगाज किया। बड़ी संख्या में लोगों ने मथुरा-वृंदावन जाकर राधा रानी एवं बांके विहारी के दर्शन कर साल की शुरूआत की। 

पुलिस-प्रशासनिक अफसर भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे । कोरोना संक्रमण के दो साल बाद यह पहला मौका था जब लोगों ने बिना किसी बंदिशों के जश्न मनाया। इस जश्न को उन्होंने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर भी किया। 
 

मंदिरों में रहे खास इंतजाम

नए साल के पहले दिन शहर के अचलताल, अचलेश्वर महादेव मंदिर, गिलहराज मंदिर, नौ देवी मंदिर, खेरेश्वरधाम समेत विभिन्न मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए खास इंतजाम किए गए थे। लोगों ने नए साल की शुरूआत भगवान के दर्शन के साथ की। सुबह से ही हवन-यज्ञ, भंडारे और धार्मिक अनुष्ठान हुए। 

केक काट कर दीं शुभकामनाएं
क्वार्सी-एटा चुंगी बाईपास स्थित माधवास सोसायटी में नववर्ष कार्यक्रम में सभी ने देर रात तक खूब डांस किया। केक काट कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। आयोजन में प्रीति सिन्हा, उर्मिला मिश्रा, पूर्णिमा सक्सेना, ज्योति, संगीता, ,दीपा यादव, रेखा सिंह, कल्पना यादव, नमिता, नीता सिंह, नेहा अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। 

हैप्पी न्यू ईयर सेलीब्रेशन करते हुए

लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन ने शहर के एक होटल में नए साल के उपलक्ष्य में पारिवारिक मनोरंजक कार्यक्रम हुआ। दीपक अग्रवाल कोरल की अध्यक्षता एवं सचिव विक्रांत गर्ग के संचालन में बच्चों के मनोरंजन के लिए जादूगर ने अपने करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया। विभिन्न प्रतियोगिताों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। चेयरमैन पवन खंडेलवाल, चार्टर अध्यक्ष रमन गोयल ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। यहां अनिल वार्ष्णेय, अतुल जैन, मनीष अग्रवाल, शरद अग्रवाल, राजेंद्र वार्ष्णेय, अरविंद बंसल आदि थे।

दी रॉयल्स क्लब अलीगढ़ ने अध्यक्ष भरत अग्रवाल के नेतृत्व में रघुवीरपुरी स्थित होटल में जश्न मनाया । यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही डांस का लोगों ने खूब आनंद उठाया । अंजू अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल, केर्तिका अग्रवाल, अमित टाइल्स, आशीष कोठी, रोबिन गुप्ता, सचिन मुनीम आदि क्लब सदस्य मौजूद थे । 

रॉक कपल्स क्लब ने बारहद्वारी पर नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं एवं बच्चों ने यहां जमकर धमाल मचाया । आयोजन में अमित गुप्ता कोनार्क, हिमांशु, मनोज एडवोकेट, अर्चित गर्ग, कमल गुप्ता, विजय वार्ष्णेय,विवेक वार्ष्णेय, मोहित अरोरा, गोपाल महेश्वरी, हर्षित अग्रवाल आदि थे। 

श्री गंगा सेवा समिति ने नववर्ष को लेकर शांतिवन बगीची मंदिर एवं शमशान पर स्वच्छता अभियान चलाया गया । यहां समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. श्योराज सिंह, अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सेवाराम शर्मा, पार्षद नीलेश उपाध्याय, प्रबंधक किरण कुमार झा ने गंगा सेवा समिति द्वारा किए गए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। 

हैप्पी न्यू ईयर की धूम

श्री गिलहराजजी मंदिर अचल ताल से श्री सालासर बालाजी मंदिर मथुरा रोड तक ध्वज पताका लेकर भजन यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए । रामघाट रोड स्थित प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी में संस्थान के निदेशक डीआर यादव के नेतृत्व में

केक काटकर नए साल का स्वागत किया गया । यहां पंडित बीपी शर्मा, आशीष, पूजा यादव, अमन, शुभम, शिवानी, शीतल, मोहित यादव,  ललित, कमल कांत आदि मौजूद रहे । करणी सेना के पदाधिकारियों ने आईटीआई रोड स्थित पूर्णांगिरी मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया। इसमें मनीष गुप्ता, कमल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सुभानु मौजूद रहे । 

श्री अग्रवाल महासभा ने नववर्ष के उपलक्ष्य में अग्रसेन चौक स्थित महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण कर असहाय लोगों को भोजन वितरण किया गया। यहां भरत अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष गर्ग, मनोज, अंकुर गर्ग, शारदा, जितिन गर्ग, राहुल गर्ग, बीआरएस, कपिल बंसल आदि थे । 

सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, बन्ना देवी में नव वर्ष पर ईसाई समुदाय द्वारा एनुअल स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई । इस मौके पर फादर एसटी गिल, फादर यूसुफ दास, अजय चौधरी, संजू जॉनसन, राजीव, जॉनी, जोस्फीन, उर्मिला, प्रभा, अमृता आदि थे। 

नए साल की मस्ती

हाथरस अड्डा स्थित माता पथवारी मैया मंदिर पर भव्य माता की चौकी एवं भंडारे का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य संयोजक विष्णु भैया, आचार्य रमन, सुमित गोटेवाल, तरुण वार्ष्णेय, अरुण वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा । 

खैर रोड हरिदासपुर स्थित प्रतिष्ठित सिद्धपीठ श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर पर वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी के सानिध्य में शिवभक्त सेवा समिति के तत्वावधान मे रुद्राभिषेक एवं प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया । यहां आचार्य गौरव शास्त्री, शिवम शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, ऋषभ वेदपाठी, ओम वेदपाठी, गौरव वेदपाठी, मनीष बूल, ठा.सत्यपाल सिंह, गेहराज सिंह, डॉ. राकेश सक्सेना, अनिल तिवारी, याशु शर्मा, सुमित,पीयूष आदि मौजूद रहे । 

गैलेक्सी टावर स्वर्ण जयंती नगर में माता की चौकी का आयोजन किया गया। जिसमें गुंजन वार्ष्णेय, अंजू सिंह, सीमा, उषा शर्मा, कैलाश शर्मा, टीपी सिंह, गोपाल शर्मा, आलोक पाठक, प्रह्लाद अग्रवाल उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed