फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Workers made ??hostage kidnapped , arrested kiln owner

मजदूर का अपहरण कर बनाया बंधक, भट्ठा मालिक गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Thu, 04 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर भट्ठा मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मजदूर का उसी के घर से अपहरण कर लिया और उसे बंधक बना लिया। मजदूर के बेटे ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी भट्ठा मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मजदूर को बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन


गांव शादीपुर निवासी रामखिलाड़ी पुत्र प्रानसुख जिला कासगंज के गांव अल्लीपुर स्थित लोधी ईंट उद्योग पर मजदूरी करता था। रुपये के लेनदेन को लेकर भट्ठा स्वामी 31 मई की दोपहर गांव शादीपुर कार लेकर अपने साथियों के साथ आया और घर पर अकेले मजदूर रामखिलाडी़ को जबरन कार में डाल कर भट्ठे पर ले जाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इधर मजदूर के बेटे राकेश ने थाने में अपने पिता का अपहरण होने की तहरीर दी। पुलिस ने 2 जून की रात को  कासगंज के गांव अल्लीपुर स्थित लोधी ईंट उद्योग पर दबिश देकर मजदूर रामखिलाडी़ को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने भट्ठा स्वामी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इधर इंस्पेक्टर रमेशचंद्र यादव ने बताया कि भट्ठा मालिक रवि कुमार उर्फ  रविन्द्र पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बहादुरगढी खेड़िया अतरौली और राजेश कुमार पुत्र जगन सिंह निवासी नई हवेली कासगंज और तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें रविकुमार और राजेश को पकड़ कर जेल भेजा है। रामखिलाडी़ को बंधन मुक्त करा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed