फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Worker died due to electrocution demonstrated by keeping dead body near Barola bridge

Aligarh News: करंट लगने से मजदूर की मौत, बरौला पुल के पास शव रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 21 Jan 2023 10:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 10:44 PM IST
सार

बन्नादेवी के बरौला क्षेत्र निवासी युवक महुआ खेड़ा के तालसपुर गांव में निर्माणाधीन मकान में शटरिंग फिट करने गया था। देर शाम काम करने के दौरान मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन से उसका सिर छू गया। करंट की चेपट में आकर ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Worker died due to electrocution demonstrated by keeping dead body near Barola bridge
मजदूर की मौत के बाद प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के महुआ खेड़ा क्षेत्र में शटरिंग का काम कर रहे मजदूर की करंट से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बरौला पुल के पास शव रखकर बाईपास पर जाम लगा दिया। परिवार के समर्थन में सपाई आ गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


बन्नादेवी के बरौला क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र शुक्रवार को महुआ खेड़ा के तालसपुर गांव में निर्माणाधीन मकान में शटरिंग फिट करने गया था। देर शाम काम करने के दौरान मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन से उसका सिर छू गया। करंट की चेपट में आकर ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में पुलिस और जितेंद्र के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद शटरिंग ठेकेदार भाग निकला। 
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। दोपहर को शव लेकर परिजन बरौला पुल के पास पहुंचे। वहां स्थित बाईपास पर शव रखकर यातायात जाम कर दिया और प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान बाईपास पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। बाईपास पर जाम लगने की सूचना पर बन्नादेवी पुलिस व प्रशासनिक टीम पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू नेताओं के अलावा सपा नेता अज्जू इशहाक, लक्ष्मी धनगर आदि भी पहुंच गए। सपाइयों की ओर से परिवार को मुआवजे की मांग का समर्थन किया गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को समझाया कि मामले में रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को दी जाएगी, उसके आधार पर ही निर्णय होगा। साथ ही मुकदमे की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब कहीं जाकर आक्रोशित परिजन शांत हुए। इसके बाद वह शव लेकर चले गए। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार इस मामले में मुआवजे पर प्रशासनिक स्तर से निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed