{"_id":"6832e22b82ddc5b1640a1d79","slug":"work-on-quarsi-flyover-in-aligarh-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: जून से तेजी पकड़ेगा क्वार्सी फ्लाई ओवर का काम, इसी साल अंत तक हो जाएगा पूरा, रूट होगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: जून से तेजी पकड़ेगा क्वार्सी फ्लाई ओवर का काम, इसी साल अंत तक हो जाएगा पूरा, रूट होगा डायवर्ट
Sun, 25 May 2025 02:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 May 2025 02:56 PM IST
सार
सेतु निगम चौराहे के दोनों ओर सीसी सर्विस रोड का निर्माण करा रहा है। मई माह के अंत तक कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए मजदूर दिन-रात कार्य कर रहे है।
विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे पर तैयार हो रहा सर्विस रोड
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में क्वार्सी फ्लाई ओवर के सर्विस रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जून के पहले सप्ताह में यातायात को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद फ्लाई ओवर के सुपर स्ट्रक्चर का कार्य शुरू होगा। सेतु निगम की माने तो इसी साल के अंत तक फ्लाई ओवर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर 70 करोड़ रुपये की लागत से क्वार्सी चौराहे पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जा रहा है। सेतु निगम ने 12 पिलर बनाकर तैयार कर दिए हैं। इस पर कार्य शुरू करने से पहले यातायात को डायवर्ट करना था। सेतु निगम चौराहे के दोनों ओर सीसी सर्विस रोड का निर्माण करा रहा है। मई माह के अंत तक कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए मजदूर दिन-रात कार्य कर रहे है।
विज्ञापन
सेतु निगम के डीपीएम मोहित कुमार ने बताया कि सर्विस रोड पर जून से आवागमन बहाल हो जाएगा। इसके लिए छोटी-मोटी कमियों को भी पूरा कराया जा रहा है। सर्विस रोड पर यातायात डायवर्ट होने के बाद बीम और पियर कैप का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसमें करीब 55 बीम और 12 से अधिक पियर कैप लगाए जाएंगे। करीब 650 मीटर लंबे फ्लाई ओवर के ऊपरी सेतु का कार्य तेजी से कराने के लिए मजदूरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
क्वार्सी फ्लाई ओवर के सर्विस रोड का निर्माण कार्य मई माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यातायात इसी सर्विस रोड पर डायवर्ट कर जून से फ्लाई ओवर के सुपर स्ट्रक्चर का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - मोहित कुमार, डीपीएम, सेतु निगम