फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Work on Aligarh Ramghat Kalyan Marg stalled

Ramghat Kalyan Marg: पहले प्रस्ताव अटका..अब टेंडर जांच में रामघाड रोड का निर्माण लटका, नहीं शुरू हुआ काम

Thu, 18 Sep 2025 05:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 05:03 PM IST
सार

रामघाट कल्याण मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण की घोषणा वर्ष 2021 में कल्याण सिंह के देहांत के बाद उनके त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने की थी। 2025 के सितंबर माह तक भी काम शुरू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Work on Aligarh Ramghat Kalyan Marg stalled
रामघाट कल्याण मार्ग, अलीगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में रामघाट कल्याण मार्ग का निर्माण कब शुरू होगा। ये अपने में बड़ा सवाल बन गया है। कभी इसका प्रस्ताव लटक जाता है तो कभी टेंडर पर सवाल खड़े होने पर इसका निर्माण शुरू होने से पहले अटक जाता है। फिलहाल निर्माण शुरू होने से पहले रुका हुआ है। कब शुरू होगा? इस सवाल का जवाब स्थानीय अधिकारियों के पास नहीं है।

विज्ञापन


जिले के प्रमुख संपर्क मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण की घोषणा वर्ष 2021 में कल्याण सिंह के देहांत के बाद उनके त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने की थी। साथ में रामघाट रोड का नाम भी रामघाट कल्याण मार्ग घोषित किया गया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्वार्सी से लेकर नरौरा तक इसके निर्माण संबंधी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए थे। स्थानीय स्तर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। मगर उस पर आपत्ति लगा दी गई। उसे वापस कर दिया गया। इसके चलते करीब एक वर्ष तक प्रक्रिया लटकी रही। फिर विधानसभा चुनाव के चलते काम जहां का तहां रुक गया। इसके बाद फिर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। मगर बाद में लोक सभा चुनाव के चलते प्रक्रिया फिर रुक गई। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रक्रिया ने गति पकड़ी। प्रस्ताव मंजूर हुआ, बजट जारी हुआ। इसके बाद टेंडर भी पिछले दिनों जारी कर दिए गए। मगर अब टेंडरों पर ही जनप्रतिनिधियों के स्तर से सवाल उठा दिए गए। जिसकी शासन स्तर से जांच कराई गई। जांच में कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई। बाकी अग्रिम जांच जारी है। मगर निर्माण कब शुरू होगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय में लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर विजय कुमार कहते हैं कि मामले में शासन स्तर से जांच चल रही है। इसलिए अभी वे कुछ नहीं बता सकते हैं। जांच पूरी होने के बाद ही निर्माण के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed