फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women take to the streets again to protest against the liquor shop.

Aligarh News: शराब ठेके के विरोध में फिर उतरी महिलाएं

Mon, 06 Jul 2026 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Women take to the streets again to protest against the liquor shop.
गांव टुकसान स्थित देशी शराब की दुकान पर शनिवार को तोड़फाेड़ व हंगामा करने वाली महिलाओं के खिलाफ ठेका संचालक ने एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने 15 नामजद सहित 45 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, रविवार की शाम को फिर से महिलाएं व पुरुष शराब के ठेके पर एकत्रित हो गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सादाबाद निवासी अकील खान टुकसान स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान के संचालक हैं। अकील ने एफआईआर में बताया कि शनिवार को गांव के तमाम लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर आए और जबरन ठेका बंद करने का दबाव बनाने लगे। भीड़ ने दुकान पर हमला बोल दिया। सेल्समैन और कैंटीन संचालक ने बमुश्किल खुद को दुकान के अंदर बंद कर अपनी जान बचाई। सीसीटीवी कैमरों को लाठी-डंडों से तोड़ दिया गया। शराब की पेटियों को जमीन पर पटक-पटक कर नष्ट कर दिया। कैंटीन पर बैठने वाले रोहित और अनीस को भी जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा। उपद्रवियों ने हाथरस-सादाबाद मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। छह घंटे तक दुकान की बिक्री ठप रही।
विज्ञापन

इनके खिलाफ एफआईआर
पुलिस ने घटना में शामिल गुड्डू सिंह, सन्नी, लज्जा देवी, सन्ध्या, वेदिका, ललित, रामश्री, शानो खां, इरफान, कालू, भूरा, जगदीश दर्जी की पत्नी, बंटी की पत्नी, जगदीश जाट की पत्नी और संजू दर्जी की पत्नी को नामजद किया है। इनके अलावा 30 अज्ञात महिला-पुरुषों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को फिर हंगामा


एफआईआर दर्ज होने के बाद भी महिलाओं का आक्रोश नहींं थमा। ठेका बंद कराने के लिए फिर से ठेके पर एकत्रित हाेने लगीं तथा हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने फिर से जाम लगाने का प्रयास किया। ठेका संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एकत्रित भीड़ को लाठी भांंजकर खदेड़ा। इससे वहां भगदड़़ मच गई। पुलिस का रौद्र रूप देख महिलाएं गांव की ओर दौड़ पड़ीं। पुलिस से उलझने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। काफी देर तक गांव के बाहर अफरा तफरी मची रही।


एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने कहा है कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रविवार को दोबारा हंगामा करने पर भी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। हसायन की घटना में भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed