{"_id":"601eed608ebc3e4b2e7577ec","slug":"women-should-be-aware-of-their-rights-meena-kumari-city-office-news-ali255611219","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं : मीना कुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं : मीना कुमारी
विज्ञापन
महिलाओं को सशक्त तभी बनाया जा सकता है, जब वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। महिलाओं की हर क्षेत्र में सहभागिता कराई जाए, जिससे कि उनको दुनियादारी का ज्ञान प्राप्त हो। सरकार की ओर से चलाई जा रहीं सभी योजनाओं का उनको लाभ दिया जाए। यह कहना था राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी का।
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी परिसर में आयोजित हुए दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का शनिवार को समापन हुआ। इसमें आजाद फाउंडेशन व सदस्य स्थायी लोक अदालत शाजिया सिद्दकी ने महिलाओं के लिए चल रहीं सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही स्थायी लोक अदालत में शीघ्र अतिशीघ्र बिजली विभाग, इंश्योरेंस, लोन से संबंधित केसों का निवारण होने की जानकारी दी। सप्लाई इंस्पेक्टर अनुराधा गुप्ता ने खाद्य एवं पूर्ति विभाग में चल रहीं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पात्र महिलाओं को राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया।
अधिवक्ता शबनम फातिमा द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक जैसे कानूनों के बारे में बताया गया। एनआरएलएम में वीजन डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सन्नी शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों के विषय में जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने महिला कल्याण विभाग में संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कन्या समृद्धि योजना के विषय में भी पूर्ण जानकारी दी। बालिकाओं के लाभ के लिए चल रहीं योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी व रामसखी कठेरिया को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।