Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bilkis Bano Case AMU Solidarity March

बिलकिस बानो प्रकरण: एएमयू में निकाला एकजुटता मार्च, "आवाज दो हम एक हैं" और "इंकलाब जिंदाबाद" के लगे नारे

Thu, 19 Nov 2026 10:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 19 Nov 2026 10:21 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एएमयू में बिलकिस बानो के समर्थन में एकजुटता मार्च निकाला गया। बाब-ए-सैयद से डक पोंड तक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मार्च में आवाज दो हम एक हैं और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगे। वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन ने नेतृत्व किया।

विज्ञापन
Bilkis Bano Case AMU Solidarity March
बिलकिस बानो मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एकजुटता मार्च निकाला गया। शाम चार बजे निकाला गया यह मार्च बाब-ए-सैयद से शुरू होकर डक पोंड पर संपन्न हुआ। परिसर में "आवाज दो हम एक हैं" और "इंकलाब जिंदाबाद" के नारे बुलंद आवाज में गूंजे। छात्राएं स्कूटर और अन्य दोपहिया वाहनों में सवार होकर इसमें शामिल हुईं। उनके हाथों में अलग-अलग नारों की तख्तियां थीं। वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च को विवि के विद्यार्थियों का भरपूर समर्थन मिला।
विज्ञापन


मार्च का नेतृत्व वीमेंस कॉलेज छात्र संघ की अध्यक्ष अनम रियाज ने किया। उन्होंने कहा कि बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों दोषियों बिपिन चंद्र जोशी और प्रदीप मोरधिया की उम्रकैद की सजा निलंबित कर उन्हें जमानत दे दी है। यह सही नहीं हुआ है, वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन इसका विरोध करती है। 
विज्ञापन


उनके साथ उपाध्यक्ष आयशा खान, सचिव मरियम जान और कैबिनेट सदस्य शामिल रहे। एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे मोहम्मद इंतखाब और असमर फरीदी, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अयमान हफीज खान और मोहम्मद सदन, सचिव पद के उम्मीदवार अहमद फराज रिजवी समेत कई नेता अपने समर्थकों के साथ इसमें शामिल हुए। इस मौके पर एएमयू की प्रोक्टोरियल टीम और बुल भी सुरक्षा के लिए मौजूद रहे। नवनिर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारियों की गैरहाजिर चर्चा में रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed