फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women said - we are not Abla, we are Aparajita

महिलाएं बोलीं- अबला नहीं अपराजिता हैं हम

Wed, 09 Mar 2022 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Women said - we are not Abla, we are Aparajita
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर में सामाजिक, शैक्षिक संस्थाओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों में महिलाओं ने कहा कि महिलाएं अबला नहीं, बल्कि अपराजिता हैं। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. बब्बू सारंग के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे विधिक साक्षरता मिशन के तहत जिला महिला कारागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार द्वितीय ने महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकारों व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

स्व. शेखर सराफ मेमोरियल चिकित्सालय की ओर से फिजियोथैरेपी शिविर में दवाओं व बच्चों के लिए खिलौने, बिस्किट आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर जेलर पीके सिंह, महिला डिप्टी जेलर सुरेश कुमारी, डिप्टी जेलर राजेश राय, आफताब अंसारी, प्रिय कुमार मिश्र, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, पराविधिक स्वंय सेवक के सहयोग से शहर अलीगढ़ के आदर्श बाल मंदिर गांधीपार्क में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। यहां सावित्री देवी, सईदा खातून, आभा वार्ष्णेय, सबीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांगवान फाउंडेशन वर्ल्ड स्कूल सांगवान सिटी में अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सांगवान ने हेड मिस्ट्रेस निशा सिंह को सम्मानित किया। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने महिला दिवस पर 33 महिलाओं का 10 दिवसीय डेरी फार्मिंग एंड वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण का शुभारंभ डॉ. मंजू गौतम ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अतुल सिंह, शिक्षिका नीलम सिंह, धर्मवीर सिंह, सुमित सक्सेना आदि मौजूद रहे। एसवी कॉलेज में रघुनाथ भवन सभागार में महिलाओं में बढ़ते मानसिक तनाव : समस्या व समाधान विषय पर संगोष्ठी हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. अनूप गुप्ता, डॉ. इंद्रा गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. नीता, डॉ. शशिबाला त्रिवेदी, डॉ. तनु वार्ष्णेय, डॉ. रोली अग्रवाल आदि मौजूद रहे। द विंग्स ऑफ डिजायर ने महिलाओं को सम्मानित किया।

संस्था के अध्यक्ष समीर ने बताया कि समाज सेविका में साजिदा नदीम, फायजा अब्बासी, व्यापार में बबीता अग्रवाल, सहर खान, खेल में शालिनी चौहान, भावना, कला में आस्था शर्मा, आरजे कल्पना, शिक्षा में शालिनी महलवार, डॉ. असफिया सुल्तान शामिल हैं। सशक्त नारी का सम्मान ताहिरा सिद्दीकी, प्रो. नईमा खातून, सीमा हकीम को दिया गया। इस अवसर पर कोल विधायक अनिल पराशर की पत्नी हेमलता पराशर, एएमयू पीआरओ उमर पीरजादा, प्रो. नसीम अहमद खान, शबाना परवीन खान आदि मौजूद रहे। गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से भाजपा नेता मानव महाजन के सहयोग से चलायी जा रही स्त्री स्वाभिमान व नारी सशक्तीकरण एवं स्त्री को समर्पित मोदी कल्याण स्वरोजगार योजना में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 25 बहनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर गौरव अग्रवाल, पूजा, अंजलि, अंकिता आदि मौजूद रहीं।

केक काटकर युवतियों ने मनाया महिला दिवस।

केक काटकर युवतियों ने मनाया महिला दिवस।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed