फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women safety:Women will travel in Pink Auto

महिला सुरक्षा : पिंक ऑटो में आधी आबादी करेगी सफर

Sat, 31 Oct 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Women safety:Women will travel in Pink Auto
शहर में ऑटो में सफर के दौरान अब महिलाओं को शोहदों की छेड़छाड़ का भय नहीं रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शहर में पिंक ऑटो चलाने की योजना को अमलीजामा पहनाने का मसौदा तैयार हो गया है। पिंक ऑटो में सिर्फ महिलाएं सफर करेंगी। उनका संचालन भी महिलाओं से कराया जाएगा। मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने डीसी एनआरएलएम को आदेश दिया है कि वह महिला स्वयं सहायता समूहों को ऑटो चलाने का प्रशिक्षण परिवहन विभाग के माध्यम से दिलवाएं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की थी। इसमें महिलाओं के सुरक्षित सफर की बात उठी तो उन्होंने पिंक बसों की तर्ज पर पिंक ऑटो संचालन की योजना पेश की। इसके जरिए स्वयं सहायता समूहों को रोजगार देने का प्लान बनाते हुए समूह की इच्छुक महिलाओं को ऑटो चलाने का प्रशिक्षण परिवहन विभाग के माध्यम से दिलाने के लिए डीसी एनआरएलएम को आदेशित किया है। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के साथ ही शहर में किन-किन मार्गों पर पिंक ऑटो का संचालन करना है। इसकी भी रूपरेखा तैयार की जानी है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

10 मिनट का रास्ता 40 मिनट में हो रहा तय : मंडलायुक्त
मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त ने शहर में जाम की समस्या पर यातायात पुलिस व नगर निगम पर नाराजगी जाहिर की। नगर निगम को ट्रैफिक सिस्टम के तहत चौराहों पर स्थापित की गई लाइटों का ठीक से संचालन का निर्देश दिए। कहा कि शहर में अभी भी जाम की समस्या है। 10 मिनट का रास्ता 40 मिनट में तय हो रहा है। यह जनता के साथ खिलवाड़ है। ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग में सुधार व चौराहों पर बायीं ओर जाने वाले वाहनों के लिए लेफ्ट हैंड फ्री की व्यवस्था की जाए। चौराहों से अतिक्रमण हटवाकर वेंडिंग जोन का विकास किया जाए। बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायियों द्वारा गिट्टी, मोरंग, ईट, बजरी आदि सड़क पर ही गिराकर किए जा रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई का निर्देश दिया। सड़क पर पार्क वाहनों को उठाकर ले जाने के लिए नगर निगम द्वारा यातायात विभाग को क्रेन मुहैया कराने और जाम लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए। कहा कि नो पार्किंग के अभियोग में चालान काटे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed