फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women line up for DAP fertilizer at PCF center in Atrauli

Aligarh: खाद की नहीं है कोई कमी, फिर भी सबुह पांच बजे से लाइन में लगे किसान और उनके परिजन

Tue, 01 Oct 2024 11:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 11:09 AM IST
सार

अतरौली के पीसीएफ केंद्र प्रभारी ने बताया है कि डीएपी की कहीं कोई कमी नहीं है। सभी जगह भरपूर भंडार है। इतने पर भी तड़के सुबह से किसान स्वयं और उसके घर की महिलाएं लाइन में लगे हुई देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Women line up for DAP fertilizer at PCF center in Atrauli
अतरौली में डीएपी के लिए लाइन में लगे किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

वक्त सुबह पांच बजे का था। अतरौली के पीसीएफ केंद्र पर डीएपी खाद के लिए पहुंची महिलाओं की लाइन थी। प्रेमवती, संतोष, होशियारी, आशा और शीला तो अपने साथ दोपहर का खाना भी बांधकर लाईं थीं। पूछने पर प्रेमवती ने कहा कि तीन दिन से आ रहे हैं। अभी तक खाद नहीं मिली है। नयागांव की जयमंती तो अपनी जेठानी लोंगश्री, देवरानी गीता और बहू रेखा के साथ डीएपी लेनी पहुंची थीं।

विज्ञापन


केंद्र पर कासमपुर, गदाईपुर, जखेरा, कमालपुर, जगतपुर, खानपुर, रायपुर, धूमसिंह समेत 10 से भी ज्यादा गांवों की महिलाओं की भीड़ थी। यह सभी घर का सारा कामकाज छोड़कर खाद के लिए पहुंच गईं थीं। हालांकि अभी किसी फसल की बुवाई नहीं हो रही है लेकिन खाद के लिए अभी से मारामारी है। जब कुछ महिलाओं से पूछा तो उनका कहना था कि पिछले साल डीएपी मिला नहीं था। इसलिए अभी से लेकर रख लेंगे तो आसानी की बुवाई हो सकेगी। 
विज्ञापन


महिलाओं के पास खड़े किसान राजेंद्र सिंह और दुष्यंत बोले, पिछले साल जो बड़े किसान थे उन्हें केवल खाद मिला था। छोटे किसान तो बस इंतजार में ही रह गए थे। किसान उदयपाल राघव, रामभान सिंह, गिरीश चौधरी ने बताया कि अभी धान की कटाई का कार्य चल रहा है। गेहूं, सरसों और आलू की बुआई में 15 से 20 दिन का समय है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से रबी के सीजन में डीएपी की किल्लत रही है। इसलिए पहले से घर पर खाद रखी रहेगी तो चिंता नहीं रहेगी। समय से बुवाई हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसान धैर्य बनाए रखें। डीएपी की कहीं कोई कमी नहीं है। सभी जगह भरपूर भंडार है। किसान अभी से खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। आने वाले समय में डीएपी की समस्या दूर हो जाएगी।- विनय कुमार सिंह, पीसीएफ केंद्र प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed