फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women farmers rehearsed tractor parade

गणतंत्र दिवस पर होने वाले ट्रैक्टर परेड को लेकर महिला किसानों ने किया पूर्वाभ्यास, मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 19 Jan 2021 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Women farmers rehearsed tractor parade
हाजीपुर गांव में गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली ट्रैक्टर यात्रा का रिहर्सल करतीं महिला किसान - फोटो : अमर उजाला
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाले ट्रैक्टर परेड को लेकर महिला किसान भी एकजुट हो रही हैं। सोमवार को उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की और ट्रैक्टर चलाकर गणतंत्र दिवस की परेड का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन


धनीपुर ब्लाक के गांव हाजीपुर में हुई किसान मजदूरों की सभा का संचालन करते हुए कमलेश यादव ने कहा कि महिलाएं किसान आंदोलन में परिवार के साथ डटी हैं। दिल्ली की तरह ही जिले में भी महिलाएं ट्रैक्टर चलाकर किसान परेड का संचालन करेंगी। नीलम सिंह ने कहा कि महिलाएं इस आंदोलन की अग्रिम पंक्ति में हैं।
विज्ञापन


कासगंज से आईं महिला ग्राम प्रधान रूबी सिंह ने कहा कि आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी 80 फीसदी है। सभा के पश्चात महिला किसानों ने गणतंत्र दिवस पर किसान परेड के लिए ट्रैक्टर चलाकर पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी की। उधर एटा से चलाकर दिल्ली की ओर जा रहा किसानों का जत्था शहर को पार खुर्जा की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता रुबीना खानम ने दिया समर्थन
किसान महिला दिवस पर भारतीय किसान यूनियन भानु के तत्वावधान में खैर में महिला किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड का मुद्दा छाया रहा। सपा नेता रुबीना खानम ने आंदोलन मेें शामिल महिलाओं को समर्थन देने की घोषणा की। कहा कि आज तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में किसान भाई दिल्ली में धरने पर बैठे है। इसमें महिला किसानों के योगदान को भुलाया नही जा सकता। 26 जनवरी को अलीगढ़ जनपद से हजारों महिला किसान ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली परेड में शामिल होंगी। इस मौके पर भाकियू के जिला महासचिव जितेंद्र शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में महिला किसान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed