फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women dressed as Radha and Krishna brought the vibrant spirit of Braj to life

Aligarh News: राधा कृष्ण स्वरूप में सजीं महिलाओं ने बिखेरा ब्रज का रंग

Fri, 24 Jul 2026 02:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Women dressed as Radha and Krishna brought the vibrant spirit of Braj to life
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उप​स्थित महिलाएं।  - फोटो : samvad
क्षत्राणी संकल्प की ओर से मैरिस रोड स्थित एक होटल में ब्रज से बरसाना धाम थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राधा कृष्ण की भक्ति और ब्रज संस्कृति पर केंद्रित इस आयोजन में महिलाओं ने राधा और कृष्ण के स्वरूप में सजकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक श्रृंगार और भक्तिमय संगीत ने कार्यक्रम को भक्ति और उल्लास से भर दिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की मेजबानी चेतना सिंह, कुसुम सेंगर और शालिनी सेंगर ने की, जबकि संचालन रश्मि सिंह ने किया। खेल प्रतियोगिताओं में सीमा सिंह, रूबी सिंह और रश्मि चौहान विजेता रहीं। राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। कृष्ण स्वरूप में संगीता सिंह और राधा स्वरूप में रूबी सिंह को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में वीरबाला सिंह और सुषमा चौहान ने भी पुरस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed