फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women demonstrate ability to fight epidemic: VC

महामारी से लड़ने में महिलाओं ने क्षमता का प्रदर्शन किया: कुलपति   

Fri, 10 Jul 2020 08:11 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 10 Jul 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrate ability to fight epidemic: VC
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने आनलाइन कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के एडवांस्ड सेंटर फार वीमेंस स्टडीज के अंग्रेजी जनरल 'वीमेंस एंड सोसायटी' के विशेषांक का विमोचन किया। यह विशेषांक हाशिये के समाज की महिलाओं की समस्याओं पर आधारित है।  
विज्ञापन



कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि हाशिये के समाज की महिलाएं अलग तरह की कठिन समस्याओं का सामना करती हैं, जिनका समाधान एक चुनौती है। प्रो. मंसूर ने कहा कोविड-19 महामारी के समय में इससे निपटने में विभिन्न देशों में महिला लीडरों ने अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंडा ऐरडर्न का उदाहरण दिया।
विज्ञापन



सेंटर की निदेशक प्रो. अजरा मूसवी के संपादन में प्रकाशित होने वाले इस विशेषांक पर कुलपति ने कहा कि महिलाओं ने अपनी क्षमता सिद्ध की है, लेकिन अब भी उन्हें कई क्षेत्रों में उचित प्रतिनिधित्व मिलना बाकी है। कुलपति ने कहा कि एडवांस्ड सेंटर फार वीमेंस स्टडीज को न केवल अलीगढ़ बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका निभानी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन




सेंटर की पूर्व निदेशक प्रो. शीरीं मूसवी ने कहा कि इस विशेषांक में महिलाओं की विभिन्न समस्याओं पर आधारित लेख शामिल हैं और विभिन्न स्कॉलरों के लेख ध्यान पूर्वक एडिट करके प्रकाशित किये गये हैं। विशेषांक में सना हाशमी तथा डा. अजीज के फील्ड सर्वे भी शामिल हैं, जबकि लुबना इरफान, सबीहा खान, फात्मा इस्लाही, शाह आलम तथा शाह मुनीर ने पुस्तकों की समीक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed