Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women College Student Union Elections: Field of 10 candidates finalized following the withdrawal of nominations

Aligarh News: वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव..परचा वापसी के बाद 10 प्रत्याशियों की तस्वीर साफ

Sat, 31 Oct 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Women College Student Union Elections: Field of 10 candidates finalized following the withdrawal of nominations
प्रचार करतीं छात्राएं। - फोटो : samvad
एएमयू वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 प्रत्याशियों की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। परचा वापसी के बाद विभिन्न पदों पर मैदान में बचे उम्मीदवारों के बीच मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब सभी की निगाहें तीन नवंबर को होने वाले प्रत्याशियों के अंतिम भाषण और पांच नवंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं।
विज्ञापन


एएमयू वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद पर छह छात्राओं के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर चार और सचिव पद पर पांच प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। कैबिनेट पद के 21 में से 19 नामांकन मंजूर किए गए हैं। बृहस्पतिवार को दाखिल नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच की गई। अध्यक्ष पद के सात में से एक, उपाध्यक्ष पद के पांच में से एक और कैबिनेट पद के नामांकनों में से कुछ निरस्त किए गए। चुनाव अधिकारी प्रो. नाजिया हसन ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित नियमों के अनुसार की गई है। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


मैदान में उतरे उम्मीदवार
अध्यक्ष पद : आयशा जमाल, तहूरा शकील, अनम रियाज, तमन्ना मुजफ्फर, मरियम नाज और रुकैया खान के नामांकन वैध पाए गए। फलक नाज का नामांकन निरस्त कर दिया गया।
उपाध्यक्ष पद : आयशा खान, शमा फातिमा, सानिया सिराज और मरियम फातिमा चुनाव लड़ेंगी। मासूमा का नामांकन निरस्त हुआ।
सचिव पद : जोया रहमान, मरियम जान, सानिया खान, रुकैया खातून और जैनब के नामांकन वैध पाए गए।
कैबिनेट पद : सारिका शर्मा, आकिफा अंजुम, हबा मनाल, फातिमा हसन, जकिया मुर्तजा, सुमन सैयद, मसाइरा बानो, जुवेरिया रहमान, खुशबू परवीन, अमीना खानम, अनुष्का शर्मा, सबीहा, महवश, कोहिना राजपूत, अर्चना कुमारी, शिवानी कुमारी, दीपिका यादव और शाहीन अफरोज के नामांकन वैध घोषित किए गए। नाजिश जावेद, अर्नी शर्मा और उरूज फातिमा के नामांकन निरस्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नवंबर को भाषण, पांच को मतदान
प्रत्याशी तीन नवंबर को वीमेंस कॉलेज के ऑडिटोरियम में इस चुनाव से संबंधित अंतिम भाषण देंगे। पांच नवंबर को मतदान होगा। इसी दिन शाम छह बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed