फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women caought thief

महिला ने दिखाई दिलेरी, चेन लूटकर भाग रहे बदमाश को दबोचा

Mon, 16 Mar 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Women caought thief
आरोपी जुनैद। - फोटो : HARDUAGANJ
बुढांसी रोड पर रविवार शाम को एक महिला ने दिलेरी का परिचय दिया। चेन लूटकर भाग रहे बदमाश को पीछा कर पकड़ लिया तथा जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे से सटे गांव नयाबांस नरेंद्रगढ़ी निवासी गौरव चौहान ने बताया कि परिवार में शादी के चलते बहन डौली घर आई हुई हैं। रविवार को वे मां ऊषा रानी के साथ हरदुआगंज बाजार जा रही थीं। जैसे ही जागेश्वर मंदिर के निकट पहुंची तो सामने से बिना नंबर की बाइक पर सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर डौली के गले से चेन तोड़ ली और भागने लगे। अचानक हुए हमले के बाद भी डौली ने साहस दिखाया और दौड़कर पीछे बैठे बदमाश को पकड़ लिया। इससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई।
विज्ञापन

डौली ने बदमाश को नहीं छोड़ा। शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए। बदमाश का साथी बाइक व चेन लेकर भाग गया। लोगों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जुनैद पुत्र साबिर निवासी वहीदनगर, निकट जमालपुर थाना सिविल लाइंस बताया। फरार साथी का नाम नूरउद्दीन निवासी सहावर, कासगंज बताया है। गौरव ने तहरीर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed