फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women busy preparing for Hariyali Teej

हरियाली तीज: सजने-संवरने की तैयारी में जुटीं रहीं महिलाएं, हाथों पर रचाई मेहंदी

Tue, 06 Aug 2024 11:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 11:40 PM IST
सार

साड़ी, चूड़ी-कंगन और सौंदर्य प्रसाधन के सामान की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। पूजा-पाठ और खान-पान का सामान भी खरीदा गया। नवविवाहित महिलाओं ने गीत, मल्हार सीखे। हाथों पर मेहंदी रचाई।

विज्ञापन
Women busy preparing for Hariyali Teej
हरियाली तीज महोत्सव पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाली तीज का त्योहार 7 अगस्त को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महिलाएं सोलह शृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगी। 6 अगस्त को त्योहार के लिए बाजारों में खूब खरीदारी की गई। देर रात तक महिलाएं सजने-संवरने की तैयारी में जुटीं रहीं।

विज्ञापन


साड़ी, चूड़ी-कंगन और सौंदर्य प्रसाधन के सामान की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। पूजा-पाठ और खान-पान का सामान भी खरीदा गया। नवविवाहित महिलाओं ने गीत, मल्हार सीखे। हाथों पर मेहंदी रचाई। परंपरा के अनुसार कई महिलाएं मायके आकार तीज मानने के लिए उत्साहित नजर आईं। जो महिलाएं मायके नहीं जा पाईं, उनके मायके से शृंगार सामग्री और अन्य सामान ससुराल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मेंहदी
रामघाट रोड की सरिता वार्ष्णेय ने बताया कि वह पहली बार हरियाली तीज का व्रत रखेंगी। सारी तैयारियां हो गई हैं। उन्होंने मल्हार भी सीखी है। सासनी गेट निवासी अलका वार्ष्णेय ने बताया कि उनकी बहू ने उन्हें साड़ी भेजी है। त्योहार के दिन उसी को पहनेंगी। इधर, शिक्षण संस्थानों में हरियाली तीज के मौके पर मेहंदी प्रतियोगिताएं हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed