{"_id":"664bc5ae897840a879051924","slug":"women-bluntly-speak-to-excise-inspector-will-not-allow-liquor-shops-to-open-aligarh-news-c-111-1-sali1004-100345-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आबकारी निरीक्षक से भी महिलाओं की दो टूक, नहीं खुलने देंगी शराब ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आबकारी निरीक्षक से भी महिलाओं की दो टूक, नहीं खुलने देंगी शराब ठेका
Tue, 21 May 2024 03:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 21 May 2024 03:20 AM IST
सार
19 मई को शराब ठेका संचालन के लिए जर्जर कमरे की मरम्मत कराने पहुंचे दुकानदार को महिलाओं के विरोध के चलते काम बंद करवाना पड़ा था। 20 मई को अलीगढ़ से आबकारी विभाग की टीम महिलाओं को समझाने के लिए गांव पहुंची।
विज्ञापन
चंडौस के गांव सूरजपुर में हंगामा कर रहे लोगो को समझाते आबकारी इंस्पेक्टर विवेक दुबे
- फोटो : संवाद
विस्तार
20 मई को भी गांव सूरजपुर जरारा में महिलाओं ने आबकारी टीम के सामने देशी शराब का ठेका खोले जाने का जमकर विरोध किया। आबादी से दूर गांव की सीमा पर शराब ठेका खोले जाने की बात पर भी वह सहमत नहीं हुईं। दो टूक कह दिया कि वह गांव की सीमा में शराब ठेका नहीं खुलने देंगी। जरूरत पड़ी तो जिलाधिकारी के पास तक जाएंगी।
विज्ञापन
19 मई को शराब ठेका संचालन के लिए जर्जर कमरे की मरम्मत कराने पहुंचे दुकानदार को महिलाओं के विरोध के चलते काम बंद करवाना पड़ा था। 20 मई को अलीगढ़ से आबकारी विभाग की टीम महिलाओं को समझाने के लिए गांव पहुंची। आबकारी निरीक्षक विवेक दुबे ने गांव की सीमा पर शराब ठेका खोले जाने का सुझाव दिया लेकिन उस पर भी महिलाएं राजी नहीं हुईं।
विज्ञापन
महिलाओं की मांग है कि सूरजपुर जरारा के नाम से आवंटित देशी शराब का ठेका निरस्त किया जाए। हंगामे की जानकारी पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। हालांकि पुलिस व आबकारी टीम को बैरंग होना पड़ा।
विज्ञापन