फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women are the axis of the social system, giving direction to the society: Aarti

महिलाएं सामाजिक व्यवस्था की धुरी, समाज को दिशा दे रहीं : आरती

Thu, 26 Mar 2026 03:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Women are the axis of the social system, giving direction to the society: Aarti
इगलास में अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं : स्रोत- अमर उजाला - फोटो : samvad
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला नारी से शक्ति कार्यक्रम शृंखला के तहत बुधवार को इगलास तहसील में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आरती मित्तल ने कहा कि महिलाएं सामाजिक व्यवस्था की धुरी हैं और समाज को दिशा दे रहीं हैं।
विज्ञापन



एलबीके पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उन लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन की नई इबारत लिखी है। इन महिलाओं ने जब अपनी संघर्ष की दास्तान साझा कीं, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन



मुख्य वक्ता शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका आरती मित्तल ने लखपति दीदियों के प्रयासों की सराहना की। क्षेत्र की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. शालिनी अग्रवाल ने कहा कि इन महिलाओं ने साबित कर दिया है कि सीमित शिक्षा के बावजूद बड़े हौसले और अटूट इच्छाशक्ति से किसी भी विपरीत परिस्थिति को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोलर हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी सारिका शर्मा ने कहा कि इन महिलाओं की वास्तविक जीवन की कहानियां अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने का साहस प्रदान करेंगी। स्कूल की निदेशक मान्या अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समाज अब महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी उपलब्धियों को स्वीकार कर रहा है। प्रिंसिपल चारू गुप्ता ने कहा कि उन्होंने भी एक शिक्षिका से प्रिंसिपल तक का सफर कड़े संघर्ष से तय किया है।


उन्होंने लखपति दीदियों द्वारा दैनिक जीवन के विरोधाभासों को पीछे छोड़कर हासिल किए गए मुकाम को वंदनीय बताया। एलबीके स्कूल के हरिमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उन महिलाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मंच था, जिन्होंने शून्य से शिखर तक का सफर तय कर नारी शक्ति शब्द को चरितार्थ किया है।




इन लखपति दीदियों का हुआ सम्मान

गांव कारस से सीमा देवी, लालपुर से चंचल देवी, रेखा देवी, गांव हरिरामपुर से बीनेश शर्मा, गांव भटोई से रुक्मिणी गौड़, ताहरपुर से ललतेश देवी, भटोई से कृष्णा शर्मा।

इगलास में अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं : स्रोत- अमर उजाला

इगलास में अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं : स्रोत- अमर उजाला- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed