{"_id":"62fa49267457f25428632760","slug":"woman-used-to-meet-lover-on-pretext-of-going-temple-in-aligarh-brother-in-law-caught-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: प्रेमी से मिलने आई मन्दिर जाने के बहाने, देवर ने रंगे हाथ पकड़ा फिर जमकर हुई मार-पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: प्रेमी से मिलने आई मन्दिर जाने के बहाने, देवर ने रंगे हाथ पकड़ा फिर जमकर हुई मार-पिटाई
Mon, 15 Aug 2022 06:54 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 15 Aug 2022 06:54 PM IST
सार
थाना बन्ना देवी क्षेत्र के नई बस्ती के रहने वाले प्रेमी युगल सोमवार को खेरेश्वर मन्दिर परिसर में बैठकर बातें कर रहे थे। महिला के देवर को जानकारी हुई तो वह खेरेश्वर मन्दिर में पहुंच गया और उसने प्रेमी को अपनी भाभी से अलग रहने की हिदायत दी। इसके बाद उनमें झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
लड़ाई कर रहे प्रेमी और देवर को छुड़ाती महिला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लोधा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत खेरेश्वर मन्दिर में सोमवार को दोपहर दो बजे के करीब एक महिला के प्रेमी और देवर में मंदिरर परिसर में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
थाना बन्ना देवी क्षेत्र के नई बस्ती के रहने वाले प्रेमी युगल सोमवार को खेरेश्वर मन्दिर परिसर में बैठकर बातें कर रहे थे। इसकी जानकारी महिला के देवर को हुई तो वह खेरेश्वर मन्दिर में पहुंच गया और उसने प्रेमी को अपनी भाभी से अलग रहने की हिदायत दी। इस पर प्रेमी को उसकी बात नागवार गुजरी। इसके बाद उनमें मारपीट होने लगी। महिला ने प्रेमी और देवर को अलग किया।
विज्ञापन
इस घटना का किसी ने वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह घटना दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।