फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman strangled to death for dowry

Aligarh News: दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति पकड़ा

Wed, 12 Feb 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Wed, 12 Feb 2025 01:36 AM IST
सार

मायके वालों का आरोप है कि रात आठ बजे भी ससुराल वाले हेमलता को पीट रहे थे तो वह मायके आने के लिए दरवाजे के बाहर आ गई। इस पर पति सहित ससुराल वाले उसे सड़क से बाल पकड़कर खींचते हुए घर के अंदर ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Woman strangled to death for dowry
हेमलता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जंक्शन के गांव बाघऊ में दहेज के लिए एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव मोहल्ला अहिरान स्थित अपने घर लाए, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


मोहल्ला अहिरान निवासी हेमलता (28) पुत्री पूरन सिंह की शादी राहुल निवासी बाघऊ थाना हाथरस जंक्शन के साथ आठ साल पहले हुई थी। दंपती के दो बेटे लक्कू और प्रिंस हैं। हेमलता के चाचा राजकुमार ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले उनकी भतीजी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर भतीजी कई-कई माह मायके में रहकर जाती थी।
विज्ञापन


10 फरवरी की रात आठ बजे भी ससुराल वाले भतीजी को पीट रहे थे तो वह मायके आने के लिए दरवाजे के बाहर आ गई। इस पर पति सहित ससुराल वाले उसे सड़क से बाल पकड़कर खींचते हुए घर के अंदर ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसी से मिली खबर पर मायके वाले पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed