{"_id":"570c04ec4f1c1b144c4a6b06","slug":"woman-murdered-bodies-dumped-in-harduaaganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव फेंका
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद हत्यारोपियों ने शव गांव बरानदी के पास जंगल में फेंक दिया। महिला के शव मिलने की सूचना पर बरानदी और आस-पास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने शव को पहचानने का प्रयास किया। जब शव की शिनाख्त न हुई तो पुलिस ने उसकी शिनाख्त कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। मौके पर मिली शराब की शीशी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
गांव बरानदी के जंगल में खारजा नहर के पास चामड़ माता के मंदिर वाले रास्ते पर सोमवार को 25 साल की महिला का शव मिला। शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों को उस वक्त हुई जब बच्चे और महिलाएं पूजन करने के मंदिर जा रही थी। शव को देखकर महिलाएं और बच्चे सहम गए। इस बीच सूचना पर एसओ हरदुआगंज रमाकांत पचौरी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए। उधर, मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटना स्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र किए। मृतिका काले रंग का सलवार सूट पहने हुए थी। एसओ हरदुआगंज ने बताया कि इस घटना के संबंध में चौकीदार की ओर से अज्ञात लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर निरीक्षण करने से पता चला है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंक दिया है।