{"_id":"66cfc01e5374bd132a0680b8","slug":"woman-murdered-and-body-thrown-into-canal-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101398-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका, मुंह से बह रहा था खून, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका, मुंह से बह रहा था खून, नहीं हुई शिनाख्त
Thu, 29 Aug 2024 05:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:56 AM IST
सार
कोतवाली पुलिस ने आशंका जताई कि एक दिन पहले हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष होगी। उसके शरीर पर महरून कलर का कुर्ता और सलवार था।
विज्ञापन
महिला का शव मिलने के बाद शिनाख्त के प्रयास करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
28 अगस्त की सुबह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पीछे पिलखुनी नहर में एक महिला का शव मिला है। उसका शरीर और चेहरा तेजाब जैसे पदार्थ से जलाया गया था। मुंह से खून बह रहा था। कोतवाली पुलिस के अनुसार शव नहर में कहीं से बहकर आया है। आसपास के थानों से संपर्क कर शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पिलखुनी नहर में महिला का शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोतवाली पुलिस ने आशंका जताई कि एक दिन पहले हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष होगी। उसके शरीर पर महरून कलर का कुर्ता और सलवार था। इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला कौन थी, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन