फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman left with a relative after feeding sleeping pills to the family

Aligarh: नींद की दवा खिलाकर किया बेहोश, जेवरात-नकदी लेकर दो बच्चों की मां रिश्तेदार संग गई, तलाश रही पुलिस

Sun, 04 May 2025 02:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 02:29 PM IST
सार

अलीगढ़ में जैसे होने वाली सास अपने तीन बच्चों को छोड़कर होने वाले दामाद के साथ चली गई, वैसे ही दो बच्चों की मां रात में पति, सास, बच्चों को नींद की गोली खिलाकर बेहोश कर रिश्तेदार के साथ चली गई।

विज्ञापन
woman left with a relative after feeding sleeping pills to the family
महिला रिश्तेदार संग गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सास-दामाद के बाद अब दो बच्चों की मां रिश्तेदार संग चली गई। रात में उसने पति, सास और बच्चों को नींद की दवा खिलाकर पहले बेहोश किया। फिर जेवरात और नकदी को समेट कर सुबह होने से पहले ही रिश्तेदार का हाथ थामकर लापता हो गई।

विज्ञापन


अलीगढ़ में दुबे पड़ाव निवासी कपिल शर्मा ने थाने में शिकायत दी है कि उसकी शादी वर्ष 2013 में मेरठ निवासी युवती से हुई। उसके दो बच्चे भी हैं। मगर पिछले कुछ दिन से अचानक उसकी पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह किसी से फोन पर बात करती रहती थी। विरोध करने पर दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की धमकी देने लगी। 
विज्ञापन


पीड़ित पति ने बताया कि 30 अप्रैल को हरियाणा निवासी एक रिश्तेदार युवक भी रात में घर में आया। उसके साथ वह सामान समेट कर गई है। दुबे पड़ाव से किसी कार में सवार होकर गई है। सीओ द्वितीय के अनुसार महिला के विषय में जानकारी जुटा जा रही है।                   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed