फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman kanvadiya dies in stampede during heavy rain and hail fall.

बारिश-ओले से मची भगदड़ में महिला कांवड़िया की मौत

Sat, 22 Feb 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
woman kanvadiya dies in stampede during heavy rain and hail fall.
कल्पना का फाइल फोटो - फोटो : HARDUAGANJ
बृहस्पतिवार की देर रात बारिश और ओले गिरने से कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। बारिश से हुई फिसलन के चलते बारिश व ओले से बचने की कोशिश में अलीगढ़ शहर निवासी एक महिला कांवड़िया फिसलकर गड्ढे में जा गिरी। उसे बाहर निकालकर कपड़े बदलवाए गए लेकिन कुछ देर बाद ही हालत बिगड़ी और जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आगरा के ताजगंज निवासी लाखन सिंह की 9 माह पहले फिरोजाबाद निवासी 20 वर्षीय कल्पना से शादी हुई थी। अलीगढ़ में काम के चलते दंपती अलीगढ़ शहर के बेगमबाग कालोनी में किराये पर रह रहे थे। महाशिवरात्रि पर जोड़े से कांवड़ चढ़ाने के लिये बृहस्पतिवार की रात दोनों कांवड़ लेकर अलीगढ़ लौट रहे थे। लाखन सिंह के अनुसार देर रात करीब ढाई बजे वह हरदुआगंज के इॅस्कान मंदिर के निकट पहुंचे तभी बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। इससे बचने के लिए सड़क पर चल रहे कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। भगदड़ की चपेट में आकर कल्पना फिसलकर गड्ढे में गिर गई। लोगों के सहयोग से उन्होंने पत्नी को गड्ढे से बाहर निकाला। उसने कपड़े बदले लेकिन कुछ देर में ही वह अचेत हो गई।
विज्ञापन

आननफानन में वह पत्नी को लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने कल्पना को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मकान स्वामी डॉ. शेरपाल सिंह के अनुसार लाखन शहर की एक दुकान पर काम करते हैं और दस साल से उनके मकान में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed