फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman jumps from the roof of a two-storey house

Aligarh: तमाशबीन बने ससुराल वाले... उकसाता रहा पति, दो मंजिला मकान की छत से कूद गई महिला; मच गई चीख-पुकार

Wed, 03 Sep 2025 12:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 12:07 AM IST
सार

महिला छत पर पहुंची तो पति सोनू उसे उकसाता रहा। परिवार के अन्य सदस्य तमाशबीन बने थे। महिला को खरी-खोटी सुना रहे थे। महिला के नीचे गिरते ही चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Woman jumps from the roof of a two-storey house
छत से कूदती महिला, अस्पताल में चल रहा उपचार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में गोंडा के गांव दौंकोली में ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आई महिला अर्चना दो मंजिला मकान की छत पर पहुंच गई। पति ने उसे उकसाना शुरू कर दिया और कहा, कूद जाओ। देखते ही देखते महिला ने छत से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बाद जमीन पर तड़पती। महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना 1 अगस्त सुबह आठ बजे की है। अर्चना गांव के ही सोनू की पत्नी है। इस पूरी घटना का 38 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। अर्चना के भाई थाना खैर के गांव सभापुर निवासी अंकित कुमार ने बताया कि उसकी बहन अर्चना की शादी करीब छह साल पहले सोनू से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति सोनू, ससुर प्रेमपाल, सास नेहनी देवी, जेठ प्रमोद, जेठानी दुर्गेश देवी दहेज से संतुष्ट नहीं थे और पांच लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए अर्चना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन


भाई का आरोप है कि जेठ उसकी बहन पर बुरी नीयत रखता था। इसकी शिकायत अर्चना ने अपनी सास और पति से की तो उन्होंने उसे ही पीटा। अर्चना ने एक पुत्र व एक पुत्री को भी जन्म दिया, लेकिन ससुराल के लोगों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। 1 अगस्त को भी उसे प्रताड़ित किया और छत से कूदने के लिए उकसाया। सीओ इगलास महेश कुमार का कहना है कि पीड़िता के मायके वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाशबीन बने ससुराल वाले
महिला पर छत पर पहुंची तो पति सोनू उसे उकसाता रहा। परिवार के अन्य सदस्य तमाशबीन बने थे। महिला को खरी-खोटी सुना रहे थे। माना जा रहा है कि वायरल वीडियो पड़ोस के किसी व्यक्ति ने बनाया है। महिला के नीचे गिरते ही चीख पुकार मच गई। महिला के बच्चे चीखते रहे। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed