{"_id":"687fee1b76769eda67054519","slug":"woman-injured-in-bus-tractor-trolley-collision-dies-aligarh-news-c-114-1-sali1013-102174-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बस-ट्रैक्टर ट्रॉला की भिड़ंत में घायल महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बस-ट्रैक्टर ट्रॉला की भिड़ंत में घायल महिला ने दम तोड़ा
Wed, 23 Jul 2025 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की रात करीब पौने नौ बजे गांव औसाफअली के निकट निजी बस और ट्रैक्टर ट्रॉला की भिड़ंत में घायल एक महिला प्रवेश देवी (36) ने जेएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की सुबहह दम तोड़ दिया है। हादसे में घायल उसके पति जालिम सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सोमवार की शाम करीब सवा सात बजे अलीगढ़ के सिंधौली स्थित नवीन छर्रा अड्डा से कासगंज के लिए चली निजी बस रात करीब पौने नौ बजे हरदुआगंज क्षेत्र के गांव औसाफअली से कुछ आगे निकली तभी सामने से आ रहे ईंटों भरे ट्रैक्टर ट्रॉला से सामने से टक्कर हो गई। इससे अनियंत्रित बस दूसरी साइड पर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में बस के चालक वाली साइड की पूरी बॉडी उखड़ गई, जिससे उस साइड में बैठी सवारियों के सबसे अधिक चोट आई।
बस के चालक प्रेम सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे में हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ के गांव नूडा नोजलपुर निवासी प्रवेश देवी और उनके पति जालिम सिंह भी घायल हुए थे। मृतका के देवर मोहन सिंह ने बताया कि बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र स्थित मायके से भाभी को लेकर उनके भाई गांव लौट रहे थे। मृतका 13 वर्ष की बेटी और 11 वर्ष के बेटे को रोता छोड़ गई।