{"_id":"627fce8be9ad093d6c1d4c84","slug":"woman-gave-birth-to-child-in-toilet-of-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट में गूंजी किलकारी : रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नहीं मिली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉयलेट में गूंजी किलकारी : रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नहीं मिली एंबुलेंस
Sat, 14 May 2022 09:15 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 14 May 2022 09:15 PM IST
सार
बागपत जिला निवासी अमजद व उनकी पत्नी गुलफ्शां शहर में एक रिश्तेदारी में आए थे। सुबह करीब दस बजे दंपती स्टेशन पहुंचे और ट्रेन का इंतजार करने लगे। इसी बीच, गुलफ्शां को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर बने टॉयलेट में शनिवार को महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस न आने पर जच्चा-बच्चा को स्ट्रेचर की मदद से मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, मां-बेटे दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि बागपत जिले के खेखड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव निवासी अमजद व उनकी पत्नी गुलफ्शां शहर में एक रिश्तेदारी में आए थे। सुबह करीब दस बजे दंपती स्टेशन पहुंचे और प्लेटफॉर्म नंबर छह पर बागपत जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करने लगे। इसी बीच, गुलफ्शां को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वह प्लेटफॉर्म पर बने टॉयलेट में चली गईं। यहां गुलफ्शां ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर आरपीएफ थाने से एएसआई प्रेमपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार व महिला कांस्टेबल मोनिका के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच एंबुलेंस के न आने पर एनजीओ हैंड्स फॉर हेल्प संस्था से जुड़े सुनील कुमार की मदद से स्ट्रेचर से जच्चा-बच्चा को मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन