{"_id":"68c80b020576cb55b70edcb8","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-manai-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने बुलाई पुलिस
Mon, 15 Sep 2025 06:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 15 Sep 2025 06:18 PM IST
सार
करीब एक साल पूर्व उन्होंने अपनी बहन पूजा की शादी थाना अकराबाद के गांव मानई के नगला नाला निवासी पुनीत पुत्र मुन्ना लाल के साथ की थी। आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने 22 वर्षीय पूजा की 14 सितंबर को हत्या कर दी है।
विज्ञापन
मृतक पूजा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अकराबाद के गांव मानई में 14 सितंबर की दोपहर एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
थाना छर्रा के गांव खलावली निवासी शैलेश कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह ने पुलिस को बताया है कि करीब एक साल पूर्व उन्होंने अपनी बहन पूजा की शादी थाना अकराबाद के गांव मानई के नगला नाला निवासी पुनीत पुत्र मुन्ना लाल के साथ की थी। आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने 22 वर्षीय पूजा की 14 सितंबर को हत्या कर दी है। पड़ोसियों से मिली जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे। तो वहां देखा कि पूजा मृत पड़ी मिली हुई थी।
विज्ञापन
परिवार के एक बुजुर्ग व्यक्ति के अलावा सभी लोग गायब थे। घटना के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष के लोगों से घटना की जानकारी कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन