फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman dies due to tanker collision

Aligarh News: बाइक फिसली, मां-बेटे सड़क पर गिरकर घायल, महिला की मौत

Thu, 04 Jan 2024 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 04 Jan 2024 12:47 AM IST
सार

मां अपने बेटे के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थीं। वह जैसे ही मडराक क्षेत्र के गांव अहमदपुर पहुंची, तभी उनकी बाइक सड़क के बगल में कच्चे रास्ते बीच बाइक फिसल गई। इससे वह दोनों सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आया टैंकर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Woman dies due to tanker collision
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

3 जनवरी की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मथुरा रोड पर बाइक फिसलने से मां-बेटे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आया टैंकर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। इससे मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार टैंकर चालक इम्तियाज निवासी सहारनपुर को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन


थाना गोंडा क्षेत्र के गांव बीठना निवासी अनिल की 55 वर्षीय पत्नी संगीता बुधवार को अपने बेटे डेविड के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थीं। दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे वह मडराक क्षेत्र के गांव अहमदपुर पहुंची तभी उनकी बाइक सड़क के बगल में कच्चे रास्ते बीच बाइक फिसल गई। इससे वह दोनों सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आया टैंकर उन्हें कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन


इससे संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेविड गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने टैंकर के चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed