{"_id":"6616dc80f51b27c3cc065a4c","slug":"woman-dies-due-to-bus-collision-aligarh-news-c-2-ali1010-367403-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बस की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बस की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 11 Apr 2024 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:07 AM IST
सार
युवक अपनी मैक्स गाड़ी से पत्नी सहित चार लोगों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। सुबह पांच बजे लौटते समय आगरा रोड पर गांव नगला मंदिर के पास चाय पीने के लिए रुका था। पत्नी पांचो देवी जैसे ही गाड़ी से उतरी, पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मड़राक थाना क्षेत्र के गांव नगला मंदिर के पास आगरा रोड पर बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
करू पुत्र स्व. टीकाराम निवासी रसूलपुर थाना फतेहाबाद आगरा ने बताया कि वह अपनी मैक्स गाड़ी से पत्नी सहित चार लोगों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। 10 अप्रैल सुबह पांच बजे लौटते समय आगरा रोड पर गांव नगला मंदिर के पास चाय पीने के लिए रुका था।
विज्ञापन
पत्नी पांचो देवी (40) जैसे ही गाड़ी से उतरी, पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन