{"_id":"5e6fd95f8ebc3ea4a43a0b6c","slug":"woman-died-in-suspicious-circumstance-gangiri-news-ali229267132","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन
रेखा का फाइल फोटो।
- फोटो : GANGIRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दादों के गांव नगला अचला में रविवार को महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बुलट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की गला घोंट कर हत्या की गई है।
कासगंज, ढोलना के गांव किनावा निवासी राजपाल सिंह पुत्र महेशचंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बहन रेखा देवी की शादी डेढ़ साल पहले गांव नगला अचला निवासी शीटू पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करना शुरु कर दिया। वे बुलट मोटरसाइकिल दिए जाने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन रेखा के साथ मारपीट की थी। छह महीने पहले रेखा ने बेटे को जन्म दिया।
इसके बाद भी उनका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। भाई राजपाल सिंह का आरोप है कि दहेज को लेकर ही रविवार को रेखा से मारपीट की गई। उसे बैल्ट से पीटा गया तथा इसके बाद उसी बैल्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी। रविवार शाम को उन्हें घटना की जानकारी हुई। वे रेखा की ससुराल पहुंचे तो वहां केवल शव पड़ा था। ससुराली भाग गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ धमेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।