{"_id":"5d80f8768ebc3e01767f4a9c","slug":"woman-died-after-drinking-acid-aligarh-news-ali2137900116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब पीने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब पीने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी इलाके की जीवनगढ़ मोहल्ले की एक महिला ने सोमवार रात को तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई। मौत से पहले महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पानी समझकर तेजाब पी लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के सुपुर्द किया। इधर, पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया।
रुबीना (24) पुत्री नईम निवासी उस्मानपुर, दिल्ली ने पांच माह पहले क्वार्सी इलाके की जीवनगढ़ गली-3 निवासी जीजा (बड़ी बहन के पति) वसीम के साथ प्रेम विवाह रचा लिया था। इससे खफा होकर वसीम की पहली पत्नी शबाना अपनी ढाई साल की बेटी के साथ मायके चली गई। इधर, वसीम के खिलाफ उसके ससुर ने प्रेम विवाह से खफा होकर मुकदमा लिखा दिया था।
हालांकि बाद में कोर्ट में बयान होने के बाद मुकदमा खारिज हो गया। वसीम का आरोप है कि ससुराल वाले इस विवाह को मंजूरी नहीं दे रहे थे। इससे तनाव में आकर पत्नी ने तेजाब पी लिया। वहीं, मृतका के पिता नईम का कहना है कि वसीम सहित उसके अन्य परिवार वालों ने बेटी को तेजाब पिलाकर मौत के घाट उतारा है। डर के कारण पुलिस को उसने गलत बयान दिए हैं। इंस्पेक्टर थाना क्वार्सी के अनुसार महिला ने मौत से पहले धोखे से तेजाब पीने की बात बताई थी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मौखिक तौर पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।