फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman death in Sarai lawariya Aligarh

Aligarh News: महिला की मौत, पति बोला-ज्यादा खा ली दवा, पोस्टमार्टम में जहर खाने से मौत का अंदेशा

Sat, 22 Mar 2025 11:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:31 PM IST
सार

मुस्कान की शादी दो वर्ष पहले सराय लवरिया के रोहित संग हुई। मजदूरी करने वाले रोहित के अनुसार वह क्षय रोग से पीडि़त थी। उसका उपचार चल रहा था। इसकी उसे प्रतिदिन एक दवा खानी होती थी। उसने दो दिन पहले एक साथ अधिक दवा खा ली।

विज्ञापन
woman death in Sarai lawariya Aligarh
शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock

विस्तार

अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र के सराय लवरिया की महिला की 22 मार्च को मेडिकल कॉलेज में उपचार के समय मौत हो गई। पुलिस ने मृत्यु को संदेह की नजर से देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। लेकिन, पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने दवा की अधिक डोज ले ली थी। इधर, पोस्टमार्टम में जहर का अंदेशा जताते हुए विसरा प्रिजर्व किया गया है।

विज्ञापन


हाथरस सासनी की 20 वर्षीय मुस्कान की शादी दो वर्ष पहले सराय लवरिया के रोहित संग हुई। मजदूरी करने वाले रोहित के अनुसार वह क्षय रोग से पीडि़त थी। उसका उपचार चल रहा था। इसकी उसे प्रतिदिन एक दवा खानी होती थी। उसने दो दिन पहले एक साथ अधिक दवा खा ली। तबीयत बिगड़ी तो मेडिकल कॉलेज लाया गया। 22 मार्च को उपचार के दौरान मुस्कान की मौत हो गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु का अंदेशा जताया गया है। कारण स्पष्ट नहीं हुआ व विसरा प्रिजर्व किया गया है। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार मृत्यु पर संदेह के चलते पोस्टमार्टम कराया गया। कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed