{"_id":"6903d0039962fef23e0999f0","slug":"woman-constable-testifies-in-satsang-incident-aligarh-news-c-56-1-sali1016-139540-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस सत्संग हादसा: महिला कांस्टेबल की हुई गवाही, अब सुनवाई 6 नवंबर को, हुई थी 121 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस सत्संग हादसा: महिला कांस्टेबल की हुई गवाही, अब सुनवाई 6 नवंबर को, हुई थी 121 लोगों की मौत
Fri, 31 Oct 2025 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:22 AM IST
सार
सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के पिछले वर्ष दो जुलाई को सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
हाथरस में सत्संग हादसे से पहले का दृश्य
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुचर्चित हाथरस सत्संग हादसे में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में महिला कांस्टेबल आरती सिंह की गवाही पूरी हो गई। न्यायालय में अब इस मामले में सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के पिछले वर्ष दो जुलाई को सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार व दलवीर सिंह को आरोप पत्र में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन