{"_id":"60b686c28ebc3e29b9092e68","slug":"woman-coming-to-ssp-office-from-ghaziabad-ate-poison-city-office-news-ali264472371","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद से एसएसपी दफ्तर आ रही महिला ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद से एसएसपी दफ्तर आ रही महिला ने खाया जहर
विज्ञापन
पति से विवाद के मामले में मंगलवार को गाजियाबाद से अलीगढ़ एसएसपी दफ्तर आ रही महिला ने बन्नादेवी क्षेत्र में खुदकुशी के इरादे से जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से महिला को जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
लाल कुंआ (गाजियाबाद) निवासी महिला कमलेश यादव का अपने पति रवि यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। महिला शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर आ रही थी। बन्नादेवी क्षेत्र में चर्च के सामने महिला ने अचानक जहर खा लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से उसे जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बन्नादेवी प्रभारी इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि महिला ने जहर क्यों खाया। इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि बातचीत में महिला ने पति से विवाद होने की बात कही है। महिला अभी बेहोश है और उसके होश में आने पर ही सही कारण पता चल सकेगा।