फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman climbing in Lichchavi got stuck in platform and coach

Aligarh News: लिच्छवी में चढ़ रही महिला प्लेटफार्म और कोच में फंसी, ऐसे बची जान

Mon, 24 Jul 2023 11:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 11:36 PM IST
सार

बिहार के छपरा जिले की दुर्गा कॉलोनी निवासी खुशबू देवी पत्नी गुड्डू अपने भाई संजय पासवान के साथ ट्रेन में सवार हो रहीं थीं। अचानक खुशबू का पैर फिसल गया और वह कोच और प्लेटफार्म के बीच में जा फंसी। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान विनोद कुमार ने खुशबू को खींचकर उठा लिया।

विज्ञापन
Woman climbing in Lichchavi got stuck in platform and coach
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिच्छवी एक्सप्रेस में चढ़ रही महिला यात्री का पैर फिसल गया और वह कोच की सीढ़ी और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने उसे बाहर निकाला। इससे महिला की जान बच गई।

विज्ञापन


दिल्ली से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस रविवार देर शाम प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची, तभी बिहार के छपरा जिले की दुर्गा कॉलोनी निवासी खुशबू देवी पत्नी गुड्डू अपने भाई संजय पासवान के साथ ट्रेन में सवार हो रहीं थीं। अचानक खुशबू का पैर फिसल गया और वह कोच और प्लेटफार्म के बीच में जा फंसी। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान विनोद कुमार ने खुशबू को खींचकर उठा लिया। ट्रेन में सवार होने में मदद की। संजय ने बताया कि बहन के फंस जाने पर उसकी चीख निकल पड़ी थी। वह खुद उसे निकालने लगे थे तभी आरपीएफ जवान ने भी मदद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed