{"_id":"6724f7f5b81ac9090c0ef6df","slug":"woman-called-to-hotel-accused-of-rape-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: महिला को झांसा देकर होटल में बुलाया, कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: महिला को झांसा देकर होटल में बुलाया, कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप
Fri, 01 Nov 2024 09:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 01 Nov 2024 09:17 PM IST
सार
आरोपी युवक ने उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध होने का हवाला देकर महिला को झांसे में ले लिया। युवक ने महिला को मिलने बुलाया। वह महिला को सारसौल स्थित एक होटल में ले गया। फिर एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र की एक महिला को एक युवक ने झांसा देकर थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल स्थित एक होटल में बुला लिया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। अब वह धमकी दे रहा है। पीड़िता ने 1 नवंबर को एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में एक मोहल्ला निवासी महिला ने कहा है कि बीते 25 अक्तूबर को उसका पति से विवाद हो गया था। पति घर से बच्चों को लेकर चल गया था। इस संबंध में वह थाना क्वार्सी में शिकायत करने गई थी। इसी बीच थाने के गेट पर एक युवक से मुलाकात हो गई। आरोपी युवक ने उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध होने का हवाला देकर महिला को झांसे में ले लिया। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
अगले दिन युवक ने महिला को मिलने बुलाया। वह महिला को सारसौल स्थित एक होटल में ले गया। फिर एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उसे वहां से टरका दिया। एसएसपी संजीव सुमन ने थाना बन्नादेवी के प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन