{"_id":"6607031ba52991f60d05f266","slug":"woman-burnt-in-house-in-jattari-report-filed-aligarh-news-c-2-ali1011-358938-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जट्टारी में महिला को घर में जलाया, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जट्टारी में महिला को घर में जलाया, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी जेल भेजा
Fri, 29 Mar 2024 11:36 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:36 PM IST
सार
घर में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी घर में घुसा था। घर में मां सुनीता पर डंडों से प्रहार किया और जान से मारने की नीयत से जला दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है। घायल मां का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जट्टारी में घर में अकेली महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। महिला को अधजली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचाने के बाद पकड़कर जेल भेजा गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी ने महिला को क्यों जलाया, क्या हुआ था? पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित की बेटी प्रियंका पुत्री स्व. रामदत्त सिंह निवासी ग्राम नागल खुर्द थाना टप्पल ने पुलिस को बताया कि उसकी मां सुनीता, भाई मनीष और वह किराए के मकान में रहते हैं। 20 मार्च को वह अपने मौसा जयप्रकाश सिंह के घर उसरह रसूलपुर गई हुई थी। भाई मनीष ननिहाल गांव बरकी गढ़ी गया था। 24 मार्च की सुबह भाई ने बताया कि घर में आग लग गई है। धुंआ उठ रहा है। मां के चीखने की आवाज आ रही है। मौसेरा भाई केशव मौके पर पहुंचा और गेट व कमरे का ताला तोड़ कर मां को अधजली हुई हालत में एबुलेंस से अलीगढ़ जिला अस्पताल भिजवाया, जहां मां की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घटना के बाद पड़ोसी दीपक के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि एक रात पूर्व यानी 23 मार्च की रात करीब आठ बजे गांव नागल खुर्द थाना टप्पल निवासी महेंद्र पुत्र तेजपाल उर्फ गेंदालाल घर में घुसा था। घर में मां सुनीता पर डंडों से प्रहार किया और जान से मारने की नीयत से जला दिया। थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है। घायल मां का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन