फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman arrested for robbing the robbers fled groceries seller

परचून विक्रेता महिला को लूट कर भागे लुटेरे को दबोचा

Thu, 31 Dec 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 31 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for robbing the robbers fled groceries seller
देहली गेट इलाके में बाईपास स्थित गोंड मोड़ नीवरी पुलिया पर बुधवार देर रात परचून विक्रेता महिला को लूटकर भागता बदमाश दबोच लिया। इस दौरान उसका साथी फायरिंग करते हुए भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन


 पकड़े गए बदमाश को पब्लिक ने इस कदर धुना कि उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज में भरती कराना पड़ गया। दबोचा गया बदमाश पूर्व में लोधा से लूट के मामले में जेल ला चुका है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार नीवरी पुलिया पर मुवीना नाम की महिला अपनी परचून की दुकान पर बैठी थी, जबकि उसका पति पास में ही बैठा हुआ था।

तभी बाइक पर दो युवक आए और महिला को तमंचा दिखाकर गल्ले से दस हजार रुपये नगद व मोबाइल छीनकर भागने लगे। इस दौरान महिला ने शोर मचाया तो पब्लिक एकत्रित हो गई और बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा बदमाश फायरिंग करते हुए पैदल खेतों की ओर भाग गया,जबकि बाइक चला रहा बदमाश दबोच लिया। इस बदमाश को बेरहमी से पीटा गया। बाद में खबर पर पहुंची पुुलिस के हवाले कर दिया गया।पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम हरीश उर्फ गुर्जर निवासी जलालपुर चौकी के पीछे वाली गली बताया है।


एसओ देहली गेट के अनुसार यह पूर्व में लोधा से लूट में जेल गया है, जबकि एक बाद शांति भंग में देहली गेट पुलिस ने दबोचा था। उसके फरार साथी की तलाश जारी है। घायल बदमाश को पहले जिला अस्पताल लाया गया। बाद में उसे मेडिकल कॉलेजरेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed